{"_id":"5e6fd8ba8ebc3ea4ae7fb9bd","slug":"up-bord-copy-checking-jhansi-news-jhs162594279","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन से पहले दिन कई शिक्षकों ने बनाई दूरी, चार केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन से पहले दिन कई शिक्षकों ने बनाई दूरी, चार केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं जांचने का काम शुरू
विज्ञापन
यूपी वोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते शिक्षक।
झांसी। महानगर के मूल्यांकन केंद्रों में प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के जांचने का काम शुरू हो गया है। हालांकि पहले दिन सोमवार को परीक्षक शिक्षकों की उपस्थिति काफी कम रही। जो आए, उन्हें बोर्ड के निर्देशों से अवगत कराया गया। गौरतलब है कि परीक्षकों की उपस्थिति बोर्ड की बेवसाइट पर ऑनलाइन हो रही है।
जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों में इस बार दो लाख 29 हजार से अधिक कापियां परीक्षकों द्वारा जांची जा रही हैं। राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर की 41 हजार, नेशनल हाफिज सिद्दीकी इंटर कॉलेज में 53 हजार और हाईस्कूल की 68 हजार कापियां एसपीआई इंटर कॉलेज में और बीआईसी में 67 हजार कापियां जांची जाएंगी। सोमवार को मूल्यांकन केंद्रों में दोपहर तक शिक्षकों की उपस्थिति होती रही। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों व डिप्टी हेड ने परीक्षकों को बताया कि वह किस तरह से उत्तर पुस्तिकाओं को जांचें।
राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को 982 कापियां जांची गईं। यहां 212 परीक्षकों में से 94 उपस्थित रहे। इसी प्रकार से एसपीआई इंटर कॉलेज में 535 में से 283 परीक्षक उपस्थित हुए। यहां तीन हजार नौ सौ से अधिक कापियां परीक्षकों को जांचने के लिए दी गई। बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज में 446 में से 274 उपस्थित रहे, जिन्होंने 3800 कापियां जांची। जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों को नोटिस देने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्रों में शिक्षकों को दिए जाए मास्क
झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवीश त्रिपाठी ने कहा कि मूल्यांकन केंद्रों पर सेनेटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए जिले के चारों मूल्यांकन केंद्रों में शिक्षकों को मास्क की व्यवस्था की जाए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। इधर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक में जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा कि मूल्यांकन केंद्रों में सेनेटाइजर, डेटॉल आदि की व्यवस्था नहीं है। जबकि सभी केंद्रों पर शिक्षकों की व्यापक संख्या है। इस ओर चिकित्सा विभाग ध्यान दे। इस अवसर पर नरेंद्र पस्तोर, सुधांशु दीक्षित, दिनेश प्रधान आदि मौजूद रहे।