फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP Board: There will be strictness in practical examinations also

यूपी बोर्ड : प्रयोगात्मक परीक्षाओं में भी होगी सख्ती

Mon, 20 Nov 2023 10:41 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 20 Nov 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
UP Board: There will be strictness in practical examinations also
- 25 जनवरी से झांसी मंडल में हाेंगी परीक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। यूपी बोर्ड ने लिखित परीक्षा के बाद अब प्रयोगात्मक परीक्षा को लेकर भी नियम सख्त कर दिए हैं। इस बार प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराने के निर्देश दिए हैं। इसे लेकर डीआईओएस ने सभी स्कूलों को इंतजाम करने के लिए कहा है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रायोगिक परीक्षाएं झांसी मंडल में पहले चरण 25 जनवरी से दो फरवरी के बीच होंगी। इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए बोर्ड ने आदेश जारी किया है कि परीक्षा पूरी तरह से सीसीटीवी की निगरानी में करवाई जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षा की रिकॉर्डिंग डीवीआर बोर्ड कभी भी मांग सकता है। प्रधानाचार्यों को डीवीआर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा उनके अग्रसारण केंद्र पर होगी। वे इन केंद्रों के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि की जानकारी कर सकते हैं। हालांकि हाईस्कूल के संस्थागत परीक्षार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा के अंक आंतरिक मूल्यांकन जैसे प्रोजेक्ट कार्य आदि के आधार पर दिए जाएंगे। इस बार जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 24,489 और इंटरमीडिएट के 21,954 परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीआईओएस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed