Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Tractor-trolley loaded with gravel overturns; one youth dies after being trapped, two others critically injured
{"_id":"6aedef0b338015e2f60bfeab","slug":"video-tractor-trolley-loaded-with-gravel-overturns-one-youth-dies-after-being-trapped-two-others-critically-injured-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"गिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबने से युवक की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
गिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दबने से युवक की मौत, दो गंभीर
नीरज नरवरिया
Updated Fri, 06 Nov 2026 08:45 PM IST
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बबीना के पास काली पहाड़ी गांव में शुक्रवार दोपहर गिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक गिट्टी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब गए। राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जुगनू (24) उर्फ लखन को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
बबीना के खजराहा बुजुर्ग गांव निवासी जुगनू पुत्र कैलाश, संदीप अहिरवार पुत्र रोशन और रूपेंद्र परिहार पुत्र नंदराम ट्रैक्टर से गिट्टी लाने-ले जाने का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह भी जुगनू रोजाना की तरह काम पर गया था। तीनों खजराहा बुजुर्ग से ट्रैक्टर-ट्रॉली में गिट्टी लादकर आरा मशीन की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काली पहाड़ी गांव के पास पहुंचते ही ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और ट्रॉली समेत सड़क पर पलट गया। इससे तीनों युवक उसके नीचे दब गए।
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और राहगीरों ने गिट्टी और मलबा हटाकर तीनों युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने जुगनू को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
बबीना थानाध्यक्ष राहुल राठौर के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। दोनों घायल युवकों की हालत अब खतरे से बाहर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।