Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Confined to a bed for six years, yet journalism lives on, sustained by the light of an indomitable spirit.

छह साल से बिस्तर पर जिंदगी, हौसलों के उजाले में कायम है पत्रकारिता

Fri, 06 Nov 2026 09:55 PM IST
Neeraj Narvariya नीरज नरवरिया
Updated Fri, 06 Nov 2026 09:55 PM IST
Confined to a bed for six years, yet journalism lives on, sustained by the light of an indomitable spirit.
अमर उजाला ब्यूरो झांसी। दिवाली पर हर घर में दीये जलेंगे, रोशनी से अंधेरा दूर होगा और खुशियों के रंग बिखरेंगे। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिनके जीवन में परिस्थितियां अंधेरा करने की तमाम कोशिशें करती हैं, फिर भी उनके भीतर उम्मीद का दीपक कभी नहीं बुझता। गोलाकुआं स्थित पन्नालाल मोहल्ले में रहने वाले पत्रकार सामजय नायक (50) ऐसी ही मिसाल हैं। कभी खबरों की तलाश में सड़कों पर दौड़ने वाले उनके कदम पिछले छह साल से साथ नहीं दे रहे हैं। वर्ष 2020 में संक्रमण ने उनके दोनों पैर छीन लिए। जिंदगी घर के एक कमरे और बिस्तर तक सिमट गई, लेकिन उनके भीतर जल रही पत्रकारिता की लौ आज भी रोशन है। सामजय के जीवन में यह बदलाव अचानक आया। दो-तीन दिनों के भीतर शरीर में संक्रमण इतना बढ़ गया कि दिल्ली स्थित एम्स में उनके दोनों पैर काटने पड़े। इसके बाद उनकी दुनिया बदल गई। जिन रास्तों पर कभी खबरों की तलाश में निकलते थे, वहां अब खुद जाना संभव नहीं है। जिन लोगों के बीच रहकर खबरों की दुनिया सजाते थे, उनसे मिलना भी सीमित हो गया। मगर एक चीज नहीं बदली, वह है पढ़ने और लिखने का जुनून। शारीरिक तकलीफों के बीच भी उन्होंने खुद को परिस्थितियों के हवाले नहीं किया। बिस्तर पर लेटे-लेटे मोबाइल के जरिये दुनिया से संपर्क बनाए रखते हैं। अखबारों में छपने वाली खबरें पढ़ते हैं। खासकर अमर उजाला की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी नजर रहती है। दिनभर लोगों से बातचीत और सूचनाओं का आदान-प्रदान चलता है। शाम होते ही लेखन का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो देर रात तक जारी रहता है। उनके लिए पत्रकारिता अब केवल पेशा नहीं, बल्कि जिंदगी से जुड़े रहने का जरिया बन चुकी है। शब्दों में तलाश ली जिंदगी की रोशनी सामजय बताते हैं कि बीमारी के बाद जिंदगी में एकाएक बड़ा बदलाव आया। शुरुआत में नई परिस्थितियों से सामंजस्य बैठाना आसान नहीं था, लेकिन पढ़ने-लिखने ने उन्हें बहुत सहारा दिया। धार्मिक और ऐतिहासिक पुस्तकों का अध्ययन उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया। ज्योतिष से जुड़ी पुस्तकों को भी वह लगातार पढ़ते रहते हैं। किताबों के पन्नों और खबरों के शब्दों के बीच उन्होंने अपने लिए एक नई दुनिया बना ली है। कभी जिन खबरों के लिए उन्हें घर से निकलना पड़ता था, आज वे खबरें मोबाइल और दूसरे लोगों के जरिये उन तक पहुंचती हैं। इसके बावजूद खबरों को पढ़ने, समझने और लिखने की उनकी ललक कम नहीं हुई। उनके लिए बिस्तर मजबूरी हो सकता है, लेकिन विचारों की उड़ान पर कोई पहरा नहीं है। पैरों ने साथ छोड़ा, हौसलों ने नहीं सामजय की जिंदगी बताती है कि रोशनी केवल दीयों से नहीं होती, वह इंसान के भीतर भी जलती है। शरीर की सीमाएं किसी के सपनों और जुनून की सीमा तय नहीं कर सकतीं। छह साल से घर के भीतर रहकर भी उन्होंने अपनी पहचान को खोने नहीं दिया। उनके लिए हर दिन एक नई चुनौती है और हर लिखी गई पंक्ति उस चुनौती से लड़ने का नया हौसला। उम्मीद की लौ जलती रहनी चाहिए इस दिवाली जब घरों में दीये जलेंगे, तब सामजय के जीवन की कहानी भी याद दिलाएगी कि मुश्किलें कितनी ही बड़ी क्यों न हों, उम्मीद की लौ जलती रहनी चाहिए। उनके दोनों पैर भले ही साथ छोड़ गए हों, लेकिन शब्दों के सहारे जिंदगी को समझने और पत्रकारिता से जुड़े रहने का उनका सफर अब भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बुंदेलखंड की पहचान सूखे से नहीं, पानी से होनी चाहिए : डॉ. अनिल जोशी

05 Nov 2026

बुंदेली बोली पर और काम करने की जरूरत : साधु तिवारी

26 Oct 2026

फिल्म में भावनाओं के साथ निकले आंसू वास्तविक थे : पूर्णिमा

26 Oct 2026

भविष्य की फिल्मों में भी मर्यादित रहेंगे किरदार : शोभिनव सत्य

26 Oct 2026

पारंपरिक खेती से बाहर निकलें किसान, अपनाएं कृषि के नवाचार

13 Oct 2026
विज्ञापन

तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर होगी सख्ती : आईजी

06 Oct 2026

सहरिया बच्चों की पढ़ाई के लिए 25 प्रतिभाशाली बच्चों को चिह्नित किया : आईजी

06 Oct 2026
विज्ञापन

वर्दी पहनकर अपराध करने वाला सामान्य अपराधी से ज्यादा खतरनाक : आईजी

06 Oct 2026

Seema Kapoor Podcast: अन्नू कपूर की बहन निर्देशक सीमा कपूर ने सुनाया विधु विनोद चोपड़ा से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

24 May 2025

Amar Ujala Exclusive: LLC Ten-10 को लेकर क्रिकेट चैम्पियंस ट्रॉफी के धुरंधर Brett Lee की बेबाक राय

14 Feb 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू: अमर उजाला के सवालों पर योगी का जवाब

24 Jan 2022

जिंदगी, प्यार और सच का ‘धमाका’ लेकर आ रहे राम माधवानी से पंकज शुक्ल की खास मुलाकात

31 Oct 2021

शुक्ल पक्ष: पहले ओटीटी सुपरस्टार प्रतीक गांधी का ये है 14 साल का सफ़रनामा

26 Sep 2021

अपनी पहली पुस्तक ‘असुर: टेल ऑफ़ द वैंक्विश्ड’ से छाए आनंद नीलकंठन के साथ खास मुलाकात

19 Sep 2021

सुप्रिया पाठक का ऑडियो डेब्यू, एक वक्त हो गईं थीं ऑल इंडिया रेडियो में रिजेक्ट, देखिए ‘शुक्ल पक्ष’

05 Sep 2021

कुणाल कपूर को कैसे मिली वेब सीरीज ‘द एम्पायर’, देखिए ‘शुक्ल पक्ष’

29 Aug 2021

सुनील ग्रोवर ने किससे सीखा एक्टिंग का पहला पाठ, देखिए 'शुक्ल पक्ष'

13 Jun 2021

करियर के पहले टाइटल रोल पर नीना गुप्ता ने बांटी खुशी, मिलिए सरदार का ग्रांडसन की स्टारकास्ट से

23 May 2021

किन फिल्मों को देख राजकुमार राव ने किया हीरो बनने का फैसला, देखिए राजकुमार का ‘शुक्ल पक्ष’

14 Mar 2021

क्यों चुनाव नहीं लड़ना चाहतीं सपना चौधरी, देखिए पंकज शुक्ल के साथ सपना की खास बातचीत

28 Feb 2021

कोरोना वैक्सीन अभी क्यों नहीं लगवाना चाहतीं ऋचा चड्ढा, देखिए ऋचा चड्ढा का ‘शुक्ल पक्ष’

17 Jan 2021

रजनीकांत से क्या चुराना चाहती हैं मालविका मोहनन, देखिए मालविका का ‘शुक्ल पक्ष’

10 Jan 2021

कैसे शाहरुख के जोर देने पर ही अर्जुन ‘ओम शांति ओम’ में बने विलेन? देखिए कुछ दिलचस्प व बेबाक खुलासे

02 Jan 2021

ऐसे खत्म होगी ओटीटी पर ‘व्यूज’ नंबर की धांधली!, बता रहे हैं फ्लिक्स के सीईओ शशांक सिंह ‘शुक्ल पक्ष’ में

25 Dec 2020

‘AK vs AK’ को लेकर क्यों नर्वस थे अनिल कपूर, क्या है उनके यंग रहने का राज, देखिए 'शुक्ल पक्ष'

20 Dec 2020

अमर उजाला के लिए पंकज शुक्ल से खास बातचीत में माही गिल ने कहा- मेरे लिए अच्छे रोल लिखे जाते हैं

09 Dec 2020

जॉनी लीवर ने सुनाया चैपलिन और गांधी की मुलाकात का किस्सा, कलाकार के लिए समाज से जुड़ना इसलिए जरूरी

07 Dec 2020

बिहार चुनाव 2020: प्लुरल्स पार्टी अध्यक्ष पुष्पम प्रिया को क्यों किया गया गिरफ्तार

28 Oct 2020

अमर उजाला संवाद: गडकरी बोले- सड़कों के निर्माण कार्य के साथ पर्यावरण की रक्षा भी जरूरी

09 Jun 2020

तब्लीगी जमात के मुद्दे पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को जरूर सुनें

21 Apr 2020
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed