{"_id":"65a9a7a5bb9b0c78fb0b002a","slug":"up-board-sector-magistrate-will-monitor-experimental-examinations-jhansi-news-c-360-1-jh11002-3075-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: प्रयोगात्मक परीक्षाओं की निगरानी करेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: प्रयोगात्मक परीक्षाओं की निगरानी करेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट
Fri, 19 Jan 2024 04:05 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा में इस बार सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाएं जाएंगे। प्रयोगात्मक परीक्षा को भी नकलविहीन बनाने की तैयारी की जा रही है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं मंडल में पहले चरण में 25 जनवरी से एक फरवरी तक होंगी। बोर्ड ने पहली बार प्री-बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं। इस बार प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जानी है, जिसकी रिकॉर्डिंग डीवीआर में सुरक्षित रखी जाएगी। जिसे बोर्ड कभी भी मांग सकता है। वहीं इस बार प्रयोगात्मक परीक्षा की निगरानी के लिए बोर्ड ने सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए हैं। जो कि परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण करेंगे।
-- -- -- -- --
वर्जन
प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए जाने हैं। जो कि प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। - राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
-- -- -- --
कक्ष निरीक्षकों के आईडी कार्ड भेजेगा बोर्ड
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा कराने वाले कक्ष निरीक्षकों के आईडी कार्ड बोर्ड द्वारा ही भेजे जाएंगे। जिसे कक्ष निरीक्षकों को गले में पहनना होगा। हर आईडी कार्ड पर कक्ष निरीक्षकों की फोटो लगी होगी।