{"_id":"65ac3a57a8e2cac1a900ac24","slug":"up-board-practical-examination-will-be-held-at-125-examination-centers-jhansi-news-c-360-1-jh11002-3121-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : 125 परीक्षा केंद्र पर होगी प्रयोगात्मक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : 125 परीक्षा केंद्र पर होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
Sun, 21 Jan 2024 02:55 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं जिले में 25 जनवरी से 125 परीक्षा केंद्रों पर होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। वहीं 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 25 जनवरी से एक फरवरी तक होनी है। शनिवार को परिषद द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षाओं के परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए गए। 125 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट के 22044 परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा देंगे। इसके नोडल अधिकारी राजकीय विद्यालय चकारा के प्रधानाचार्य बृजेंदु यादव को बनाया गया है। प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। साथ ही कंट्रोल रूम से प्रयोगात्मक परीक्षाओं की पर नजर रखी जाएगी। पहली बार प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
बता दें पिछले सत्र में प्रयोगात्मक परीक्षाएं 93 परीक्षा केद्रों पर हुईं थीं। इस बार परीक्षा केद्रों की संख्या बढ़कर 125 कर दी गई है। इंटरमीडिएट में यूपी बोर्ड के 22044 विद्यार्थी पंजीकृत है। कंट्रोल रूम में मनोज कुमार गुप्ता को प्रभारी और राजीव बघेली और प्रभा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
डीआईओएस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए केंद्र जारी कर दिए हैं। 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। इसकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से भी की जाएगी।