फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP Board: Many old schools not included in the list of examination centers

यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों की सूची में नहीं शामिल हुए कई पुराने स्कूल

Mon, 12 Dec 2022 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Many old schools not included in the list of examination centers
झांसी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के लिए जारी की गई केंद्रों की सूची में कई पुराने परीक्षा केंद्र हटा दिए गए हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इस बार जनपद के कई अच्छे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को जारी की गई प्रयागराज बोर्ड की परीक्षा केंद्रों की सूची में कई प्रकार की आपत्तियां आना शुरू हो गई हैं। कई वर्षों से बनाए जा रहे परीक्षा केंद्रों को इस सत्र में परीक्षा केंद्र के लिए चुना ही नहीं गया। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि गुरु नानक खालसा इंटर कॉलेज, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, छक्की लाल इंटर कॉलेज टोड़ी फतेहपुर, जिला परिषद बीएचईएल, निर्मला कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, एचएम मेमोरियल इंटर कॉलेज, सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज बबीना जैसे विद्यालयों को परीक्षा केंद्र की सूची में शामिल ही नहीं किया गया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ छात्र संख्या के आवंटन में भी कई प्रकार की गड़बड़ियां हैं। राजकीय इंटर कॉलेज झांसी, लक्ष्मी व्यायाम मंदिर, बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज, आर्य कन्या समेत कई स्कूलों में काफी स्कूलों का परीक्षा केंद्र बना दिया गया है। डीआईओएस ओपी सिंह के अनुसार परीक्षा केंद्रों केे लिए लगातार आपत्तियां आने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed