फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP Board: Exam result of many schools was 100 percent

यूपी बोर्ड: कई स्कूलों का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत

Mon, 22 Apr 2024 04:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Exam result of many schools was 100 percent
- अच्छे अंक पाने वाले मेधावियों को स्कूल में किया गया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में अच्छे अंक पाने वाले मेधावियों को स्कूल में शिक्षकों ने सम्मानित किया। वहीं, जिले के कई विद्यालयों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा।
सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज केकेपुरी की प्रतिभा कुशवाहा ने हाईस्कूल में 95.83 फीसदी अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। हर्षिता रावत के 93.16 फीसदी और निहारिका राजावत के 91.83 प्रतिशत अंक आए हैं। शिवपुरी रोड स्थित जैकब हाईस्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड की परीक्षा पास कर ली है। 92 फीसदी विद्यार्थी प्रथम और आठ प्रतिशत द्वितीय श्रेणी में पास हुए हैं। छात्रा महक अहिरवार और अंकित कुमार ने 91 फीसदी अंकों से परीक्षा पास की है। वहीं, धीरेंद्र अहिरवार 90 फीसदी, आदर्श राजोरिया और काजल 89.3 प्रतिशत, ध्रुव कुशवाहा 89 फीसदी, गौरी मौर्य 88 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय की चेयरपर्सन चंद्रकांता जैकब, मैनेजर सैमसन जैकब, प्रधानाचार्य ब्यूला जैकेब ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। गुरुकुल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में राजेंद्र वर्मा के 94.1 फीसदी, राजेंद्र के 89.3 फीसदी अंक आए। वहीं, इंटरमीडिएट में स्नेहा के 83.4 फीसदी, मोहिनी के 82.8 प्रतिशत और प्रियंका प्रजापति के 81.2 फीसदी अंक आए। लॉर्ड महाकालेश्वर इंटर कॉलेज की अलीशा राइन ने 88.5 फीसदी अंक लाकर हाईस्कूल में स्कूल टॉप किया है। 87.5 फीसदी अंकों के साथ अभय वर्मा दूसरे, 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आलिया राइन तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, इंटरमीडिएट में 78.4 प्रतिशत अंक लाकर निशा श्रीवास्तव, अंशिका यादव स्कूल में पहले स्थान पर रहीं। हर्षित पिपरिया के 76.4, सौम्या दीक्षित के 75.8, सानिया परवीन के 74 प्रतिशत अंक आए। लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज की सिमरन साहू ने 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल में 95 फीसदी और इंटरमीडिएट में 85 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। न्यू सरस्वती विलेज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में शत प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 83.7 फीसदी विद्यार्थी पास हुए। हाईस्कूल में 92.5 फीसदी अंक लाकर राजकुमार प्रजापति और इंटरमीडिएट में 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अभिषेक यादव ने विद्यालय में टॉप किया।
विज्ञापन



श्री रघुराज सिंह इंटर कॉलेज का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में पूर्वी वर्मा के 91.33 फीसदी, रिशिका पटेल के 88.8 प्रतिशत, आलेख गौतम के 87.6 फीसदी अंक आए। इंटरमीडिएट में हर्षिता अवस्थी के 89 प्रतिशत, राजीव राठौर के 82.2 फीसदी, योगेंद्र प्रताप सिंह के 79.2 प्रतिशत अंक आए। हाईस्कूल में एसबी इंटर कॉलेज की माही डोंगरे ने 86.33 फीसदी, रिषिका वर्मा ने 85.50 प्रतिशत, दिया ने 82.16 फीसदी, इंटरमीडिएट में राज ने 83.8 प्रतिशत, अनुज रायकवार ने 82 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री श्यामकरण इंटर कॉलेज का भी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदीप राजपूत ने स्कूल टॉप किया। 83 फीसदी अंक प्राप्त कर सुरेंद्र पाल विद्यालय में दूसरे स्थान पर रहे। विलेज इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में शत-प्रतिशत छात्र पास हुए। जबकि, इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 86 फीसदी रहा। एचएन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज में भी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। प्रबंधक देवेंद्र चौहान, प्रधानाचार्य रूबी चौहान ने मेधावियों को सम्मानित किया। एमडी गौरव चौहान, अरविंद तिवारी, दीपक निरंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed