{"_id":"65ecd18ea341cf7d9707f20a","slug":"up-board-70-candidates-remained-absent-on-the-last-day-jhansi-news-c-360-1-jh11002-104299-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: आखिरी दिन 70 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: आखिरी दिन 70 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। यूपी बोर्ड की शनिवार को आखिरी परीक्षा थी। उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्र पर एकत्र हो रही हैं। वहीं 16 मार्च से मूल्यांकन कार्य भी प्रारंभ हो रहा है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल की उर्दू की परीक्षा में पंजीकृत 75 में से 68 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 7 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इंटरमीडिएट की फल एवं खाद्य संरक्षण, एकाउंटेंसी, पाक शास्त्र में पंजीकृत 562 में से 535 ने परीक्षा दी। 27 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत, कृषि गणित, कृषि रसायन की परीक्षा में पंजीकृत 555 में से 519 ने परीक्षा छोड़ दी। 36 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
16 मार्च से यूपी बोर्ड का मूल्यांकन कार्य शुरू हो रहा है। इसके लिए जिले के तीन विद्यालयाें को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज, झांसी, सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और हाफिज सिद्दीक नेशनल इंटर कॉलेज बनाए गए हैं। वहीं उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन का कार्य प्रारंभ हो गया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गईं। परीक्षा का मूल्यांकन कार्य भी 16 मार्च से प्रारंभ होना है। - राजेश कुमार सिंह, डीआईओएस
13 और 14 मार्च को होगी प्रयोगात्मक परीक्षा
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा 13 और 14 मार्च को होगी। जो परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाए थे। उनको आखिरी मौका दिया जा रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज झांसी में प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।