फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   UP Board: 27 thousand copies were checked on the third day, 540 examiners remained absent.

यूपी बोर्ड : तीसरे दिन जांची गईं 27 हजार काॅपियां, 540 परीक्षक रहे अनुपस्थित

Tue, 19 Mar 2024 01:20 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 19 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 27 thousand copies were checked on the third day, 540 examiners remained absent.
झांसी। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में तीसरे दिन भी 540 परीक्षक अनुपस्थित रहे। उपस्थित रहे परीक्षकों ने 27 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांचीं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तीन केंद्रों पर किया जा रहा है। सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 9672, सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 4733 उत्तर पुस्तिकाओं और हाफिज सिद्दीक नेशनल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 13238 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। तीसरे दिन जिले में कुल 27643 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। वहीं मूल्यांकन से अनुपस्थित परीक्षकों पर कार्रवाई के लिए बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए हैं। डीआईओएस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। मूल्यांकन से अनुपस्थित परीक्षकों का वेतन अवरुद्ध किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed