फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unmarride girls and third gender will find virasat

अविवाहित बेटियों और थर्ड जेंडर को भी मिलेगी विरासत में जगह

Thu, 17 Dec 2020 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
Unmarride girls and third gender will find virasat
झांसी। अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार ने बुधवार को प्रदेश के सभी मंडलायुक्त और डीएम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में दर्ज करने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अभियान 15 दिसंबर से 15 फरवरी 2021 तक चलेगा। साथ ही, विरासत में अविवाहित बेटियों और थर्ड जेंडर के नाम भी दर्ज किए जा सकेंगे। विशेष अभियान में यदि काश्तकार द्वारा निर्धारित दिवस पर राजस्व ग्राम में पहुंचना संभव ना हो तो उनके लिए तहसील स्तर पर एक काउंटर खोला जाए।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव राजस्व ने कहा कि 15 दिसंबर से 30 दिसंबर 2020 तक ग्राम सभाओं में व्यापक प्रचार-प्रसार तथा खुली बैठकों में खतौनियों को पढ़ा जाएगा और लेखपाल द्वारा विरासत प्रार्थना पत्र प्राप्त कर उन्हें ऑनलाइन भरा जाएगा। 31 दिसंबर 2020 से 15 जनवरी 2021 तक लेखपाल द्वारा ऑनलाइन जांच की प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जानी है। उन्होंने बताया कि राजस्व निरीक्षकों द्वारा 16 जनवरी 2021 से 31 जनवरी 2021 तक जांच एवं आदेश पारित करने की प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

16 जनवरी 2021 से 31 जनवरी 2021 तक राजस्व निरीक्षक के नामांतरण आदेश का आर.6 में दर्ज करने के पश्चात खतौनी को भूलेख सॉफ्टवेयर में अपलोड करना है। एक फ रवरी 2021से 7 फ रवरी 2021 तक जिलाधिकारी अन्य अधिकारियों से प्रमाण पत्र लेंगे कि कोई भी प्रकरण शेष नहीं है। डीएम आंद्रा वामसी ने बताया कि जिले में विरासत के लंबित प्रकरणों को निपटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर 2020 को लगभग 1699 विरासत प्रकरण लंबित थे। जो 15 दिसंबर 2020 तक मात्र 615 लंबित रह गए। जिले में 1084 विरासत प्रकरण ऑनलाइन दर्ज करा दी गई है। शेष विरासत भी जल्द आनलाइन दर्ज करा दी जाएगी। इस मौके पर अपर आयुक्त प्रशासन आरपी मिश्रा, अपर जिलाधिकारी बी प्रसाद, राजस्व निरीक्षक धनेंद्र तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed