{"_id":"658f0aa6687ddbad4e037738","slug":"university-can-fulfill-the-shortage-of-experts-in-agriculture-sector-vice-chancellor-jhansi-news-c-360-1-jh11006-2558-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि क्षेत्र में विशेषज्ञों की कमी पूरी कर सकता है विवि : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि क्षेत्र में विशेषज्ञों की कमी पूरी कर सकता है विवि : कुलपति
Fri, 29 Dec 2023 11:36 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में शुक्रवार को देशभर के निजी संस्थानों के अधिकारियों ने विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों को कॅरिअर के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि कृषि विवि में शिक्षा और शोध कर रहे विद्यार्थी देशभर में कृषि क्षेत्र की मांग को पूरा कर सकते हैं। अतिथियों का स्वागत संयोजक व निदेशक शोध डॉ. एसके चतुर्वेदी ने किया। अधिष्ठाता कृषि डाॅ. आरके सिंह ने कृषि महाविद्यालय के बारे में जानकारी दी।
कार्यशाला में निदेशक शिक्षा डाॅ. अनिल कुमार ने उच्च शिक्षा, अर्थव्यवस्था, सकल घरेलू उत्पाद, स्टार्ट-अप्स पर जानकारी दी। विभागाध्यक्ष उद्यानिकी डाॅ. गौरव शर्मा, निदेशक प्रसार शिक्षा एसएस सिंह, इफको लखनऊ से आए डाॅ. आरके नायक एवं एमएन क्रॉप फर्टिको प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता के बलवंत सिंह ने फर्टिलाइजर उद्योग के बारे में विद्यार्थियों को बताया।
विज्ञापन
फोराजन बीज प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ डाॅ. प्रभाकर बाबू एवं कावेरी बीज के कमलेश सिंह ने विद्यार्थियों को बीज उद्योग में रोजगार के रास्ते बताए। बायर क्रॉप साइंस कंपनी की मैनेजर हिना नैनबाल ने कहा कि कृषि रसायन के कार्यों से भी जुड़कर विद्यार्थी लाभ ले सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक झांसी एवं ललितपुर के अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बैंकिंग सेक्टर और ऋण की जानकारी दी। अमन खायुम ने आईसीटी, मोबाइल एप्लीकेशन, एआई जैसी सुविधाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर डाॅ. वीपी सिंह, डाॅ. बीके बेहेरो, डाॅ. एसएस कुशवाह, डाॅ. योगेश्वर सिंह, डाॅ. पीपी जांभुलकर, शाखा प्रबंधक अनिल कुमार उपस्थित रहे। संचालन डाॅ. अर्तिका सिंह और आभार कार्यक्रम सचिव डाॅ. गौरव शर्मा ने व्यक्त किया।