{"_id":"6824f29a4d498b3f380fd51f","slug":"unity-in-society-is-necessary-to-protect-sanatan-dharma-jhansi-news-c-131-1-ltp1005-135142-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सनातन धर्म की रक्षा के लिए समाज में एकता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सनातन धर्म की रक्षा के लिए समाज में एकता जरूरी
विज्ञापन
ललितपुर। शहर केे मोहल्ला गांधीनगर में चल रही भागवत कथा में महामंडलेश्वर अमरदास ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए समाज की एकता अत्यंत जरूरी है। उन्होंने बच्चों को धर्म, सनातन संस्कृति एवं अच्छे संस्कार से जोड़ने का आह्वान किया। वह बुधवार को पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
महामंडलेश्वर ने कहा कि सबसे पहले समाज में फैली बुराइयों, ईर्ष्या भावना को दूर करना होगा। हम सब सनातनी एक हो, तब हमारा देश विश्व में ख्याति प्राप्त कर सकेगा। शास्त्रों में हर समस्या का समाधान है। हम अपने बच्चों को धर्म, सनातन संस्कृति एवं अच्छे संस्कार से जोड़ें। आजकल देखा जा रहा है कि बड़े पैमाने पर अंग्रेजी माध्यम स्कूल चल रहे हैं, वहां संस्कार रहित शिक्षा दी जा रही है। जबकि अयोध्या, बनारस, मथुरा, उज्जैन, प्रयागराज सहित अन्य तीर्थ स्थानों पर जो गुरुकुल चल रहे हैं, वहां आज भी प्रारंभिक शिक्षा के साथ धर्म आधारित संस्कार की शिक्षा सर्वप्रथम दी जाती है। इसके बाद विद्यार्थियों को शास्त्रों का गहन अध्ययन कराया जाता है।
उन्होंने कहा कि आज युवा शास्त्रों से दूर भाग रहे हैं, इसके लिए हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है कि बच्चों को धर्म शास्त्र की शिक्षा दें। मथुरा में संत की हत्या पर उन्होंने कहा कि यह कायराना हरकत है। यह हत्या किसी असमाजिक तत्व ने की है, सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। शिवोहम आश्रम स्वामी हीरानंद ने कहा कि सनातनी पहले अपना घर मजबूत करें, फिर देश अपने आप मजबूत होगा। बच्चों को संस्कार दें, नशे से दूर रखकर अच्छी शिक्षा और संस्कार दें। इस मौके पर अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह बुंदेला, मंत्री राकेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिनेश पाठक, मुख्य यजमान सभासद पुष्पा, अरविंद राजा, पुजारी अवध बिहारी उपाध्याय, बृजभूषण कटारे, हरीनारायण चौबे, अवध बिहारी उपाध्याय आदि मौजूद रहे।