फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unique complaint registered on public grievance portal; sparks discussion on social media.

Jhansi News: जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज हुई अनोखी शिकायत, सोशल मीडिया पर चर्चा

Sun, 12 Jul 2026 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Unique complaint registered on public grievance portal; sparks discussion on social media.
शिकायतकर्ता ने धार्मिक और राजनीतिक संदर्भ जोड़ते हुए की जांच की मांग, दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। उत्तर प्रदेश की समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (जनसुनवाई) पोर्टल पर दर्ज एक असामान्य शिकायत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। चिरगांव निवासी सत्यव्रत सिंह ने गृह एवं गोपन विभाग को भेजी शिकायत में कुछ ऐसे दावे किए हैं, जिनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि अयोध्या स्थित राम दरबार की सुरक्षा में विराजमान हनुमान जी अपने स्थान पर नहीं हैं। शिकायत में आगे दावा किया गया है कि वे एक राजनीतिक कार्यक्रम में दिखाई दिए, जिसके कारण राम मंदिर में चोरी की घटना होने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कर हनुमान जी को पुनः राम दरबार की सुरक्षा में भेजने की मांग की है।
विज्ञापन

जनसुनवाई पोर्टल पर यह शिकायत 8 जुलाई 2026 को दर्ज बताई गई है। अपने असामान्य और व्यंग्यात्मक स्वरूप के कारण यह शिकायत सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed