फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Union Minister made records of 25 libraries

Jhansi News: केंद्रीय मंत्री ने किया 25 पुस्तकालयों का लोकार्पण

Thu, 14 Sep 2023 11:17 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Union Minister made records of 25 libraries
झांसी। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बीएचईएल सभागार से भारी उद्योग मंत्रालय के 25 कार्यालयों के पुस्तकालयों का वर्चुअल लोकार्पण किया। मंत्री ने हिंदी में अधिक से अधिक काम करने का आह्वान किया। उन्होंने झांसी इकाई के कारखाने का भ्रमण किया। इकाई में विनिर्मित उत्पादों से संबंधित जानकारियां प्राप्त कीं।
विज्ञापन

भारी उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव (प्रभारी राजभाषा) विजय मित्तल ने मंत्रालय द्वारा राजभाषा कार्यान्वयन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने पुस्तकालयों की स्थापना को लेकर बधाई दी। बीएचईएल की इकाइयों में 75000 पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा करने के उत्सव के रूप में हरित बीएचईएल अवधारणा पत्र का विमोचन मंत्री ने किया। यह लक्ष्य दो माह के अंदर पूरा किया गया है। समारोह में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक बीएचईएल डॉ. नलिन सिंघल, निदेशक (मानव संसाधन) कृष्ण कुमार ठाकुर, कार्यपालक निदेशक विनय निगम, कार्यपालक निदेशक कॉरपोरेट कार्यालय एम इसादोर मौजूद रहे। वहीं, झांसी सांसद के निजी सचिव अतुल अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री से मिलकर बीएचईएल की विभिन्न समस्याओं के बारे में बताया। मंत्री ने जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन



सनातन को खत्म करना तो दूर खरोंच लगाने का सामर्थ्य नहीं
झांसी। सनातन धर्म को लेकर कुछ नेताओं द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि सनातन को किसी काल खंड में खत्म करना तो दूर किसी में खरोंच लगाने तक का सामर्थ्य नहीं है। सनातन धर्म किसी पुस्तक या वाक्य तक सीमित नहीं है। इसका नाम सनातन शाश्वत धर्म है। हर युग के परिस्थिति के अनुसार परिमार्जित किया है। सनातन धर्म में समाज को साथ लेकर चलने की निरंतरता है। कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए समाज के एक वर्ग को गलत दिशा में उत्प्रेरित करने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed