फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unhappy husband hanged himself due to wife's stay

पत्नी के मायके में रहने से दुखी पति ने लगाई फांसी

Sun, 13 Feb 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Unhappy husband hanged himself due to wife's stay
झांसी। पत्नी के मायके से ना लौटने से दुखी पति ने पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। उनकी शादी करीब पंद्रह साल पहले हुई थी लेकिन, उनके कोई संतान नहीं हुई। संतान न होने से पति-पत्नी परेशान रहते थे। पत्नी काफी समय से मायके में रहने लगी। कई बार वापस बुलाने के बाद भी वह वापस लौटने को राजी नहीं हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बड़ागांव के पंचमपुरा निवासी मनोज कुशवाहा (38) पुत्र हरिशंकर मजदूरी करता था। मनोज घर का इकलौता बेटा था। करीब 15 साल पहले उसकी शादी बरुआसागर निवासी बेबी से हुई थी। परिजनों का कहना है शादी के कई वर्ष बाद भी दोनों की संतान नहीं हुई। इस बात को लेकर दोनों के बीच तनाव रहता था। कई बार झगड़ा भी होता था। परिवार के लोग ताने भी देते थे। इस वजह से नाराज होकर बेबी करीब चार माह पहले मायके चली गई। मनोज ने उसे कई बार बुलाने की कोशिश की लेकिन, बेबी ने आने से मना कर दिया। इससे मनोज दुखी रहा करता था। उसकी मां बेनीबाई शादियों में रोटी बनाती है। शुक्रवार को वह पड़ोस की शादी में रोटी बनाने गई थी। मनोज और उसका पिता घर में अकेले थे। शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे मां घर पर आई और बेटे को कमरे में खाना खाने के लिए बुलाने गई तो वह फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इकलौते बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed