फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Unemployment situation in Bundelkhand flee: Maurya

बुंदेलखंड में बेरोजगारी से पलायन के हालात: मौर्य

Tue, 06 Dec 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Unemployment situation in Bundelkhand flee: Maurya
बुंदेलखंड में बेरोजगारी से पलायन के हालात: मौर्य - फोटो : Demo Pic
बुंदेलखंड बेरोजगारी से जूझ रहा है, दो वक्त की रोटी की जुगाड़ में यहां के गरीब ग्रामीण पलायन को मजबूर हैं। सपा व बसपा दोनों ही सरकारें  एक सांपनाथ तो दूसरी नागनाथ साबित हुई। यहां के लोगों के लिए कुछ भी नहीं किया गया। यह बात सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता में सपा व बसपा के प्रति आक्रोश है, लोग परिवर्तन चाहते हैं। नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि देश से बेईमानी व भ्रष्टाचार दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के हित में यह ऐतिहासिक कदम उठाया है। प्रदेश में विकास के लिए आने वाला पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन


मौर्य ने कहा कि बुंदेलखंड का आधा हिस्सा मध्यप्रदेश में है जहां भाजपा की सुशासन की सरकार है, इस हिस्से में विकास अलग दिखाई दे रहा है, जबकि उप्र के हिस्से के बुंदेलखंड में कुशासन के चलते गरीबों का पैसा डकार लिया गया है। बसपा मुखिया मायावती पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह दलितों और गरीबों के वोटों की सौदागर हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टिकट बेचने से अर्जित धन अब ठिकाने नहीं लग पा रहा है, इसलिए उन्हें नोटबंदी से भूकंप आता दिखाई दे रहा है। प्रदेश सरकार को कानून व्यवस्था के  मुद्दे पर घेरते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडागर्दी व जंगलराज व्याप्त है। खनिज संपदा को लूटा जा रहा है। भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी के चलते आम आदमी का जीना दूभर हो गया है।

प्रदेश में पुलिस प्रशासन अपराधियों से भय खा रहा है। कानून व्यवस्था बनाने अवैध कब्जा हटवाने जा रही पुलिस पर अपराधी हमले कर रहे हैं। श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर गुंडे अपराधी जेल में या प्रदेश से बाहर होंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार लोगों को फर्जी मुकदमों में फं साने का काम कर रही है।भाजपा सरकार बनने पर सही मुकदमे लिखे जाएंगे, आधी समाजवादी पार्टी की सरकार जेल में होगी।

उन्होंने कहा कि गरीबों के हक लूटने वाले बुआ और भतीजे छोडे़ नहीं जाएंगे। मौर्य ने कहा कि केन्द्र सरकार ने विकास के लिए पैसा दिया है लेकिन प्रदेश में धरातल पर काम न होकर कागजों में किया गया है। अखिलेश यादव को विज्ञापन वाले सीएम की संज्ञा देते हुए कहा कि वह अधूरी योजनाओं का उद्घाटन कर प्रदेश की जनता को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि उप्र में भाजपा की चार परिवर्तन यात्राएं चल रहीं हैं जो प्रदेश में दस हजार किमी की दूरी पूरी कर प्रदेश में परिवर्तन का संदेश देने का काम कर रही हैं।

प्रदेश में दो सौ स्थानों पर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश में 2017 में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि अपनी पराजय होती देख अखिलेश यादव गठबंधन की तैयारियों में लग गए हैं। इस अवसर पर झांसी महानगर विधायक रवि शर्मा, हरगोविंद कुशवाहा,अशोक राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला, राजीव सिंह पारीछा, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, राजेन्द्र गुप्ता, डा. कंचन जायसवाल, संतोष सोनी, अरिदमन सिंह, जगदीश साहू ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय दुबे जिलाध्यक्ष भाजपा एवं संचालन काशीराम कुशवाहा ने किया।


इस मौके पर राजीव सिंह पारीछा,सीताराम शर्मा,अखिलेश श्रीवास्तव, संदीप जैन, मृदुल तिवारी, राजू चौबे, हरीमोहन सोनी, कैलाश कौशिक, रघुवीर कुशवाहा, रजनीश शर्मा, श्रीमती नीलम बिरथरे, श्रीमती संगीता अग्रवाल, दिलीप साहू, राकेश साहू, प्रदीप सरावगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed