{"_id":"65c2925f3c67df65460befb5","slug":"understand-every-part-of-the-syllabus-is-important-do-not-ignore-anything-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-258033-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पाठ्यक्रम के हर हिस्से को समझें महत्वपूर्ण, नजरअंदाज कुछ भी न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पाठ्यक्रम के हर हिस्से को समझें महत्वपूर्ण, नजरअंदाज कुछ भी न करें
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। परीक्षा को लेकर विद्यार्थी किसी तरह का तनाव न लें। किसी से होड़ कतई न करें, बस अपना काम बेहतर ढंग से करते रहें। सकारात्मक परिणाम ही सामने आएगा। तनाव की वजह से याद करने और पहले से पढ़े हुए टॉपिक को याद रखने की क्षमता कम हो जाती है। यह स्थिति आपके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकती है। अमर उजाला की पहल पर यह सुझाव जीआरपी एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थियों को दिए।
जीआरपी एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा के दिनों में वह रिवीजन पर ज्यादा फोकस करते थे और यह बेहद जरूरी भी है। उन्होंने बताया कि वह पाठ्यक्रम के हर हिस्से को महत्वपूर्ण समझते थे। अक्सर ऐसा होता है कि हम जिस पाठ को नजरअंदाज कर जाते हैं और वही हमें प्रश्नपत्र में नजर आ जाता है। परीक्षा देते वक्त जिस प्रश्न का जवाब आपको अच्छे से आता है, पहले उसे हल करें। इससे अन्य प्रश्नों का जवाब देने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। परीक्षा के दौरान पढ़ाई के घंटे बढ़ना स्वभाविक है और यह ठीक भी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप किसी दूसरी चीज के लिए समय न निकालें। इसके अलावा कम से कम छह घंटे की नींद जरूर लें। समय पर खाना खाएं। थोड़ा घर से बाहर जाकर भी टहलें, इससे माइंड फ्रेश होगा। सबसे बड़ी बात पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने जाएं और जो भी आता है, उसे बेहतर ढंग से कॉपी में लिखकर आएं। नंबरों की दौड़ से दूर रहें।
-- -- -- -- -- -- --
निर्धारित समय पर करें हर काम
उदर रोग विशेषज्ञ डाॅ. शरद चंद्रा ने बताया कि परीक्षा के दिनों में परीक्षार्थी अपना टाइम टेबल तय करें और उसी के अनुसार हर काम के लिए समय निकालें। खान-पान का विशेष ख्याल रखें, क्योंकि परीक्षा के दौरान शारीरिक हलचल कम हो जाती है। ऐसे में गरिष्ठ भोजन नुकसान पहुंचा सकता है। हल्का भोजन लेना ही बेहतर होगा। जंक फूड से दूरी बनाएं रखें। तनाव से बचने के लिए नियमित रूप से थोड़ा व्यायाम भी करें। इससे परीक्षा बेहतर ढंग से दे पाएंगे और परिणाम आपके पक्ष में आएंगे।