फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uncontrolled car crushed two youths on the highway, one died

Jhansi News: हाईवे पर अनियंत्रित कार ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत

Sat, 10 Aug 2024 06:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car crushed two youths on the highway, one died
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार रात अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे बाइक की मरम्मत कर रहे दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मोंठ के अमरा गांव निवासी बहादुर सिंंह राजपूत (30) पुत्र विपिन बिहारी बाइक से मामा के घर चिरगांव जा रहा था। उसका दोस्त बृजेश भी साथ में था। बृहस्पतिवार रात जैसे ही दोनों अऊपरा ओवरब्रिज पहुंचे उनकी बाइक बंद हो गई। दोनों हाईवे के किनारे बाइक खड़ी करके उसका प्लग साफ करने लगे। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर उल्टे रास्ते से भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां बहादुर को मृत घोषित कर दिया जबकि बृजेश को गंभीर हाल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर परिजन भी रोते-बिलखते वहां पहुंच गए। बहादुर के परिवार में पत्नी निर्मला समेत सात साल का बेटा आदर्श है। बहादुर परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed