फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Uncle and nephew conspired together to defraud the railway treasury.

Jhansi News: रेलवे का खजाना उड़ाने की मामा भांजे ने मिलकर रची थी साजिश

Mon, 27 Oct 2025 01:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew conspired together to defraud the railway treasury.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी रेलवे स्टेशन से 69.78 लाख रुपये उड़ाने की साजिश सीएमएस इन्फो सिस्टम के कर्मचारी अंशुल साहू ने अपने मामा जीवन साहू के साथ मिलकर रची थी। रविवार सुबह अंशुल पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि मामा को घेरकर पकड़ लिया गया। अंशुल की निशानदेही पर पूरी रकम भी बरामद कर ली गई। अंशुल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
रविवार को एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 13 अक्तूबर को सीएमएस इन्फो सिस्टम के कलेक्शन एजेंट अंशुल साहू निवासी कसाई बाबा, नगरा ने पैसा बैंक में जमा कराने के बहाने रेलवे स्टेशन से 69.78 लाख रुपये लेकर भाग गया था।
विज्ञापन

उसकी तलाश में स्वाट समेत आधा दर्जन टीम लगी थी। अंशुल सबसे पहले ललितपुर पहुंचा। यहां से मध्य प्रदेश से धौलपुर तक छिपता रहा। परिजनों से पूछताछ पर अंशुल के मामा जीवन साहू का नाम उजागर हुआ, लेकिन जीवन ने अंशुल के बारे में कुछ भी बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जब जीवन की कॉल डिटेल खंगाली तो मालूम चला कि कई माह से उसकी सबसे अधिक बात अंशुल से ही हुई है। जीवन पर निगरानी रखने पर अंशुल का सुराग मिल गया। रविवार सुबह अंशुल मामा के पास रखी रकम लेने पहुंचा था। दोनों कार से छतरपुर भागने की फिराक में थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुलिस टीम ने दोनों को भगवंतपुरा के पास रोक लिया। पुलिस को देख अंशुल ने तमंचे से फायर झोंक दिया।

जवाबी फायरिंग में अंशुल पांव में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम में स्वाट प्रभारी जितेंद्र तक्खर, नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल समेत स्वाट के रजत कुमार, सदानंद, हर्षित, शैलेंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed