फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   uma bharti

समाज ही सबसे बड़ी शक्ति: उमा

Tue, 29 Sep 2015 01:57 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Tue, 29 Sep 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
uma bharti
झांसी। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री उमा श्री भारती ने कहा कि जिस प्रकार बैलगाड़ी के नीचे चलने वाले कुत्ते को यह गलतफहमी हो जाती है कि इस गाड़ी का बोझ उस पर ही है, ऐसी ही गलतफहमी तानाशाह प्रवृत्ति के कुछ नेताओं को हो जाती है। वह खुद को राजा समझ कर सोचते हैं कि सब वही कर रहे हैं। परंतु ऐसा नहीं है, समाज की शक्ति सबसे बड़ी होती है। समाज जो योजनाएं बनाता हैं, केवल वहीं प्रभावी होती हैं। सोमवार को यह विचार उन्होंने खालसा स्कूल के निकट स्थित झुग्गी झोपड़ी में आयोजित स्वच्छता जागरूकता गोष्ठी में व्यक्त किए।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि नेता के सामने हाथ मत फैलाओ, क्योंकि उसके भाग्यविधाता तो आप हैं। गीदड़ों को शेरों का बचा हुआ ही मिलता है, इसलिए शेरों के समान अपना अधिकार छीनना सीखो। हमें अपने पुण्य कर्मों से सभी में परिवर्तन लाना है। स्वच्छता, शिक्षा और स्वावलंबन के लिए हमें अपने पूरे पुण्यकर्म लगा देना है। उन्होंने इस दौरान बच्चों के साथ ‘आ चल के तुझे में लेके चलूं एक ऐसे गगन के तले, जहां गम भी न हो आंसू भी न हो बस प्यार ही प्यार पले’ गीत को गुनगुनाया। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा के फार्म भरवाते हुए कहा कि आपने मुझे इस योग्य बनाया है कि मैं अपने वेतन से आप सभी की बीमा किस्त भर सकूं।
विज्ञापन




तत्पश्चात उन्होंने स्वच्छ झांसी संकल्प के साथ एक झुग्गी के अंदर झाडू़ लगाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर का वास होता है। जहां ईश्वर होता है, वहीं धन, वैभव और ऐश्वर्य होता है। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम में महापौर किरण वर्मा, सदर विधायक रवि शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि, रजनी सेंगर, सुधीर सिंह, अंकुर सिंह, प्रियांशु डे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed