{"_id":"6afb6f14bda88ae5470bb286","slug":"ultrasound-facility-available-at-government-hospitalyet-patients-are-pressured-to-get-tests-done-elsewhere-moth-news-c-318-1-jd11006-103773-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा, \nमरीजों पर बाहर से जांच का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सरकारी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा, मरीजों पर बाहर से जांच का दबाव
Tue, 17 Nov 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
गुरसराय। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा और नए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बावजूद मरीजों को निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर और मुख्य द्वार के आसपास कथित रूप से बिचौलियों की सक्रियता के चलते मरीजों को निजी सेंटरों पर भेजने के आरोप लग रहे हैं। कुछ आशा कार्यकर्ताओं पर भी कमीशन के लालच में मरीजों को निजी जांच केंद्रों और बाहर की दवाइयों की ओर भेजने की शिकायतें हैं। इससे गरीब मरीजों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में सुविधा होने के बावजूद उन्हें निजी केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी जाती है। सीमित आमदनी वाले परिवारों के लिए जांच और दवाइयों पर अतिरिक्त खर्च करना मुश्किल हो रहा है। कई मरीज एक हजार रुपये लेकर अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन जांच और दवाइयों में इससे अधिक खर्च करना पड़ता है।
सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है। नियमित जांच और परामर्श के अलावा जरूरी दवाइयां भी बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। इससे परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी द्वारा नए रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद मरीजों को सरकारी अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने की उम्मीद थी। इसके बावजूद निजी केंद्रों पर भेजे जाने की शिकायतें स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। आरोपों की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
अस्पताल प्रशासन को बिचौलियों की गतिविधियों पर रोक लगाने और मरीजों को सरकारी जांच व दवाइयों का लाभ सुनिश्चित करने की जरूरत है।
दो दिन पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण पर पहुंचे सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।