{"_id":"5fd123878ebc3e3b420c5f90","slug":"ultasound-center-licence-suspent-jhansi-news-jhs1830858164","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत रिपोर्ट देने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर का लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत रिपोर्ट देने पर अल्ट्रासाउंड सेंटर का लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बच्चे में जन्मजात विकार होने के बाद भी अल्ट्रासाउंड सेंटर ने सामान्य की रिपोर्ट दे दी थी। जन्म होने के बाद ही बच्चे की अगले दिन सांसें थम गईं थीं। पीड़ित महिला ने शिकायत जिलाधिकारी से की थी। अमर उजाला ने इस गड़बड़ी को प्रमुखता से उजागर किया था। इसके बाद सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन ने अल्ट्रासाउंड सेंटर का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया था कि गर्भ के दौरान पांच अल्ट्रासाउंड कराए थे। हर बार डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड की सामान्य रिपोर्ट दी थी। मौखिक रूप से भी महिला को बताया गया था कि बच्चा सामान्य है। किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। लेकिन, जब डिलीवरी हुई तो डाक्टर ने बताया कि बच्चा कई प्रकार के जन्मजात विकारों से ग्रसित है। अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में बच्चे की डिलीवरी हुई और अगले ही दिन उसकी सांसें थम गईं।
अमर उजाला ने चार नंबर के अंक में प्रकाशित खबर ‘सेंटर देता रहा अल्ट्रासाउंड की गलत रिपोर्ट, डिलीवरी के बाद थम गईं बच्चे की सांसें’ के जरिये इस गड़बड़ी को उजागर किया था। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी का गठन कर दिया था। जांच में गड़बड़ी सामने आई हैं। विशेषज्ञ जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने मेडीस्कैन अल्ट्रासाउंड सेंटर जैन मंदिर सदर बाजार का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विशेषज्ञ जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर अल्ट्रासाउंड सेंटर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य अल्ट्रासाउंड सेंटरों को भी ताकीद दी गई है कि गड़बड़ी सामने आने पर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी