फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Husband who arrived in Jhansi to take his wife home died after consuming poison

झांसी में पत्नी को विदा कराने पहुंचा पति: ससुराल के बाहर खाया जहर, मौत के बाद परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Mon, 26 Oct 2026 03:28 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Mon, 26 Oct 2026 03:28 PM IST
सार

झांसी के जौनपुर गांव में पत्नी को विदा कराने पहुंचे 22 वर्षीय संगम राजपूत की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जबरन जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Husband who arrived in Jhansi to take his wife home died after consuming poison
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के जौनपुर गांव में पत्नी को विदा कराने पहुंचे संगम राजपूत (22)  की जहर खाने से मौत हो गई। उसने ससुराल के बाहर जहरीला पदार्थ निगल लिया था।  हालत बिगड़ने पर  उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सोमवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। युवक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जबरन जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


खजराहा खुर्द निवासी संगम राजपूत (22) पुत्र मुलायम सिंह खेतीबाड़ी करता था। उसकी पत्नी दामिनी पिछले दो महीने से मायके जौनपुर में रह रही थी। बताया गया कि सोमवार सुबह संगम पत्नी को विदा कराने के लिए ससुराल पहुंचा था। वहां किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान संगम ने जहरीला पदार्थ निगल  लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


संगम के भाई धीरेंद्र राजपूत ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने खुद जहर नहीं खाया, बल्कि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाद के दौरान उसे जबरन जहर खिलाया। परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर  दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बबीना थानाध्यक्ष राहुल सिंह राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed