फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dispute between two group of transgender community in Lalitpur

'कहीं भी बधाई मांगी तो अंजाम ठीक नहीं होगा': यूपी में दो किन्नर पक्षों में बवाल, जमकर मारपीट; हत्या की धमकी दी

Mon, 26 Oct 2026 04:41 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी।
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी। Published by: विकास कुमार Updated Mon, 26 Oct 2026 04:41 PM IST
सार

पीड़ित शिल्पी का कहना है कि आरोपितों ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि वह शहर में कहीं भी बधाई मांगने गईं तो इसका अंजाम ठीक नहीं होगा और उन्हें जान से मार दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Dispute between two group of transgender community in Lalitpur
दो किन्नर पक्षों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के ललितपुर में किन्नर समाज के दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। एक पक्ष की शिल्पी राजा ने दूसरे पक्ष की रूबी उर्फ घन्सू कुशवाहा और उसके साथ आए तीन-चार अज्ञात लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

गाली-गलौज के बाद की मारपीट
शिकायती पत्र के अनुसार, शिल्पी राजा पत्नी दिलीप, निवासी चांदमारी, थाना कोतवाली, ललितपुर ने बताया कि 26 अक्तूबर 2026 की सुबह करीब नौ बजे वह सदनशाह स्थित कोहिनूर गार्डन के पास मौजूद थीं। इसी दौरान रूबी उर्फ घन्सू कुशवाहा अपने साथ तीन-चार अज्ञात लोगों को लेकर वहां पहुंची और कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर सभी ने एकराय होकर उनके साथ मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

'शहर में कहीं भी बधाई मांगने गईं तो इसका अंजाम ठीक नहीं होगा'
आरोप है कि घटना के दौरान शिल्पी राजा की साथी सुनेना, शिवानी, अंजली और शिमरन मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव करने लगीं। इस पर आरोपी पक्ष ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपितों ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि वह शहर में कहीं भी बधाई मांगने गईं तो इसका अंजाम ठीक नहीं होगा और उन्हें जान से मार दिया जाएगा। 

विज्ञापन

शिल्पी बोली- मेरे पास मारपीट का वीडियो
शिकायती पत्र में शिल्पी राजा ने बताया कि कथित घटना का वीडियो उनके पास मौजूद है। उन्होंने आरोपितों से स्वयं और अपनी साथियों की जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। वही दूसरे पक्ष की रूबी नायक व मुस्कान नायक ने भी प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed