फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   U-DISE: If data is not uploaded till tomorrow, recognition of the school will be cancelled.

यू-डायस : कल तक अपलोड नहीं किया डाटा तो रद्द होगी स्कूल की मान्यता

Thu, 14 Mar 2024 01:46 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 14 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
U-DISE: If data is not uploaded till tomorrow, recognition of the school will be cancelled.
- सरकारी और एडेड स्कूलों के शिक्षकों का रोका जाएगा वेतन, मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा अपलोड करने और पुराने अपलोड डाटा को अपडेट करने में लापरवाही बरतने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी है। 15 मार्च तक पोर्टल पर काम पूरा नहीं होने पर वित्तविहीन विद्यालयों की मान्यता निरस्त की जाएगी। जबकि सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा। इसे लेकर शासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।
शिक्षा मंत्रालय के यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों का डाटा अपलोड और अपडेट करने के काम को सरकारी, एडेड और वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षक गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। यू-डायस के डाटा के अनुसार से आगामी सत्र के शिक्षा संबंधी बजट तैयार होते हैं। जिले में 2633 परिषदीय, माध्यमिक स्कूल और मदरसे हैं। इनमें से कई विद्यालयों में अब तक यू-डायस पोर्टल का काम पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

हाल ही में हुई एक बैठक में शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 मार्च तक हर हाल में काम पूरा किया जाए। यदि वित्तविहीन विद्यालयों का काम पूरा नहीं होता है, तो मान्यता रद्द कर दी जाए। वहीं सरकारी और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया जाए। 15 मार्च तक काम पूरा न हो तो प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार सिंह ने कहा कि 15 मार्च तक काम हर हाल में पूरा किया जाना है। यदि काम पूरा नहीं होगा तो शासन ने कार्यवाही के स्पष्ट निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed