{"_id":"5ecf8dbc6cb89a2b054ce0f0","slug":"two-workers-hit-by-sand-dunes-during-illegal-mining-one-died-and-the-other-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: अवैध खनन के दौरान बालू के टिले की चपेट में आए दो मजदूर, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: अवैध खनन के दौरान बालू के टिले की चपेट में आए दो मजदूर, एक की मौत, दूसरा घायल
Thu, 28 May 2020 03:39 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 28 May 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में बालू घाट पर चल रहे अवैध खनन ने बुधवार रात दो मजदूरों को चपेट में ले लिया। अवैध खनन में काम कर रहे दो मजदूर बालू के टिले के नीचे दब गए। इस दौरान एक की मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया है।
विज्ञापन
बताया गया कि समथरी डेरा में बालू के अवैध खनन का काम चल रहा था। इसमें काम कर रहा मजदूर प्रमोद राजपूत बालू के टिले की चपेट में आ गया। इस दौरान उसके साथ ही दोस्त बालमुकुंद भी दब गया।
विज्ञापन
दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान प्रमोद की मौत हो गई। वहीं बालमुकुंद बुरी तरह से घायल है।
परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर मेडीकल कॉलेज में जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि अवैध खनन माफिया दोनों को मजदूरी के लिए जबरन घर से ले गया था और वहां जाकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन