फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two visits of Chief Minister in two years, yet the situation has not changed

दो साल में मुख्यमंत्री के दो दौरे, फिर भी नहीं बदले हालात

Sun, 08 May 2022 11:24 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two visits of Chief Minister in two years, yet the situation has not changed
झांसी। दो साल के दरम्यान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दूसरी बार चिरगांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत गुलारा के गांव मुराटा पहुंचे। बावजूद, गांव के हालात में कोई खास परिवर्तन नहीं आया है। ग्रामीण अब भी पुरानी समस्याओं से ही जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पहली बार 30 जून 2020 को मुराटा गए थे। यहां उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना की आधारशिला रखी थी। जबकि, रविवार को दूसरी बार काम की रफ्तार देखने पहुंचे। 23 महीने में मुख्यमंत्री का दूसरी बार मुराटा गांव का दौरा रहा। इसी बीच अफसरों का लगातार यहां आवागमन बना रहा। बावजूद, गांव की परिस्थितियां नहीं बदली हैं। ग्रामीणों को अब भी पुरानी समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। गांव के एक ओर से निकला नाला ग्रामीणों की बड़ी समस्या है। बारिश होने पर ये पानी से लबालब भर जाता है। ग्रामीणों को मजबूरी में पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इससे हर समय खतरा बना रहता है। गांव के भीतर की कई सड़कों की भी दशा ठीक नहीं है। सड़कें ऊबड़खाबड़ हैं। विद्यालय में सिर्फ कक्षा पांचवीं तक की पढ़ाई होना भी ग्रामीणों के बीच बड़ा मुद्दा है।
विज्ञापन

चार महीने नाला भरा रहता है। इससे आने जाने में बहुत परेशानी होती है। आवागमन में हमेशा खतरा बना रहता है। बावजूद, ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
- रति
मुख्यमंत्री दो बार गांव में आ गए। फिर भी ज्यादा सुधार नहीं हुआ। गांव की ज्यादातर सड़कें ऊबड़-खाबड़ हैं, जिससे आने जाने में परेशानी होती है।
- शिरोमन
गांव में स्थित बेसिक स्कूल में पांचवीं कक्षा तक ही पढ़ाई होती है। छठवीं से लोगों को दूर जाना पड़ता है। गांव में हाईस्कूल खोला जाना जरूरी है।
- सतीश सिंह जादौन
जहां प्लांट बन रहा है, वहीं तक अच्छी सड़क बना दी गई है। तीन सौ मीटर सड़क और बना दी जाए तो ग्रामीणों की आवागमन की समस्या खत्म हो जाएगी।
- शारदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed