{"_id":"5e1e209c8ebc3e4b0e4c886a","slug":"two-traine-rhi-nirast-kayi-deri-se-aayi-jhansi-news-jhs157549455","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रेनें रहीं निरस्त, कई देरी से आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रेनें रहीं निरस्त, कई देरी से आईं
विज्ञापन
मंगलवार को झांसी रेलवे स्टेशन पर शाम चार बजे धुंध छाई थी। अधिकतर ट्रेने इस कारण देरी से आईं।
दो ट्रेनें रहीं निरस्त, कई देरी से आईं
झांसी। कोहरे के कारण मंगलवार को दो ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया। साथ ही कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से आईं, जिससे मुसाफिर परेशान रहे।
पिछले कुछ दिन से धूप खिलने से ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौटने लगा था, मगर मंगलवार की सुबह कोहरा पड़ने से स्थिति दोबारा वैसी ही बन गई। 12142 राजेंद्र नगर मुंबई एक्सप्रेस व 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया। यह ट्रेनें बिहार की तरफ से आने वाले यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जातीं हैं। साथ ही 12512 राप्ती सागर एक्सप्रेस सबसे अधिक 12 घंटे की देरी से आई। इसके अलावा उद्योग नगरी एक्सप्रेस, कर्नाटका एक्सप्रेस, सदर्न एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, मंगला एक्सप्रेस, केरला एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, एपी एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, पंजाब मेल, मद्रास देहरादून एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, गोरखपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस देरी से आई। ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए पूछताछ कार्यालय पर भीड़ लगी रही। रेलवे को तीन घंटे से अधिक देरी वाली ट्रेनों में आरक्षण निरस्त कराने वाले यात्रियों को पूरा किराया वापस करना पड़ा।