फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two thousands constable to be recruited from sports quota: Chetan chauhan

खेल कोटे से होगी दो हजार सिपाहियों की भर्ती: चेतन चौहान

Sun, 01 Sep 2019 10:09 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Two thousands constable to be recruited from sports quota: Chetan chauhan
खेल कोटे से होगी दो हजार सिपाहियों की भर्ती: चेतन चौहान
विज्ञापन

झांसी। पूर्व क्रिकेटर और प्रदेश के सैनिक कल्याण, होमगार्ड्स, नागरिक सुरक्षा एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए खेल कोटे से प्रदेश में दो हजार सिपाहियों की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाने वाले प्रदेश के खिलाड़ी को सरकार छह करोड़ रुपये की धनराशि देगी। यह निर्णय सरकार ने ले लिया है। रविवार को वह जिला स्कूल गेम्स का शुभारंभ करने झांसी आए थे।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को हर क्षेत्र में प्राथमिकता दे रही है। जबकि, पहले उन्हें सुविधाएं नहीं मिलती थीं, इससे प्रतिभावान खिलाड़ी प्रदेश से बाहर चले जाते थे। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। पिछले ढाई साल में 11 सरकारी विभागों में खिलाड़ियों को नौकरी मिलने लगी हैं। जल्द ही पुलिस एवं होमगार्ड विभाग में भी इन्हें नौकरी मिलेगी। साथ ही वर्ल्ड कप, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स के विजेताओं को पुलिस में क्लास टू की नौकरी दी जाएगी। इसके लिए 39 पद हैं। प्रदेश का जो खिलाड़ी ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतेगा, उसे छह करोड़ रुपये दिए जाएंगे। सिल्वर विजेता क ो चार करोड़ रुपये और कांस्य विजेता को दो करोड़ पुरस्कार में दिए जाएंगे। खेल विभाग हर साल दो बार विशाल खेल आयोजन करेगा, जो ग्रामीण एवं शहर में होंगे। वहीं स्पोर्ट्स कालेज व हॉस्टल में नवोदित खिलाड़ियों के चयन के लिए पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी रहे। साथ ही खेलो इंडिया योजना के तहत राज्य की हर तहसील में मिनी स्टेडियम भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed