{"_id":"6241f8825d83f960c476c0b9","slug":"two-students-who-came-for-the-examination-died-after-the-wall-of-granite-company-dg-minerals-collapsed-jhansi-news-jhs217562597","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनाइट कंपनी डीजी मिनरल्स की दीवार गिरने से परीक्षा देने आए दो छात्रों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनाइट कंपनी डीजी मिनरल्स की दीवार गिरने से परीक्षा देने आए दो छात्रों की मौत
विज्ञापन
छतरपुर। लव कुशनगर शहर के बीचोबीच भोपाल की ग्रेनाइट कंपनी डीजी मिनरल्स की पत्थर की दीवार गिरने से आरके कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष पेपर देने आए दो छात्रों की दबने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना घायल तीन छात्र व एक परिजन को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
नगर के बाईपास रोड स्थित आरके कालेज के छात्रों का बीए द्वितीय वर्ष का पेपर था। सभी छात्र डीजी मिनरल्स की बनी दीवार के नीचे पढ़ाई कर रहे तभी दीवार ढह गई है जबकि उक्त घटना करीब 1.45 बजे की बताई जा रही है जबकि इन
छात्रों का पेपर दोपहर 2 बजे से था और छात्र हरिकरण पाल (22) निवासी राजापुर तहसील गौरीहार और अवधेश शर्मा पिता जयकरण शर्मा निवासी जयबरन थाना गौरीहार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। छात्र के परिजन शिवनारायण सोनी (45)
विज्ञापन
किशनपुर गौरीहार, बबलू अनुरागी (19) राजापुर गौरीहार, नरेश प्रजापति (23) बरुआ गौरीहार व बबलू सिंह (25) अभऊ थाना प्रकाशबम्होरी घायल हो गए जिनका प्राथमिक उपचार लवकुशनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किए जाने के बाद
जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम राकेश परमार व तहसीलदार अनिल तलैया घटना स्थल पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद गुस्साए परिजन तहसीलदार की गाड़ी पर चढ़ गए और ग्रेनाइट कंपनी डीजी मिनरल्स के खिलाफ नारेबाजी की। अस्पताल परिसर के बाहर छात्रों के परिजनों व नगर के लोगो ने ग्रेनाइट कंपनी डीजी मिनरल्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम राकेश परमार मौका स्थल पहुंचे और दोषी ग्रेनाइट कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही। एसडीएम के आश्वासन के बाद लोगों ने करीब एक घंटे बाद जाम हटाया।
डीजी मिनरल्स के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
मृतक छात्रों के परिजनों की रिपोर्ट पर ग्रेनाइट कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया मृतकों के परिजनों ने इस हादसे में ग्रेनाइट कंपनी डीजी मिनरल्स की लापरवाही मानी है।