फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two special trains between jabalpur and atari

जबलपुर अटारी के बीच दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Sat, 03 Aug 2019 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two special trains between jabalpur and atari
जबलपुर अटारी के बीच दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन

झांसी। जबलपुर अटारी के बीच दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन अलग- अलग मार्गों से होगा। इसमें ट्रेन नंबर 01707 जबलपुर से अटारी एक्सप्रेस छह अगस्त से 31 अगस्त के बीच अपने 22 फेरे पूरा करेगी। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को जबलपुर से सुबह बजे चलेगी। 01708 अटारी जबलपुर एक्सप्रेस सात अगस्त से एक जनवरी के बीच अपने 22 फेरे पूरा करेगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को अटारी से दोपहर 2.45 बजे चलेगी। इस ट्रेन को कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, मालखेड़ी, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, नई दिल्ली, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी, व्यास व अमृतसर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। ट्रेन नंबर 01709 जबलपुर अटारी एक्सप्रेस 10 अगस्त से 28 दिसंबर के बीच अपने 21 फेरे पूरा करेगी। यह ट्रेन जबलपुर से प्रत्येक शनिवार को सुबह छह बजे चलेगी। इसी तरह 01710 अटारी जबलपुर एक्सप्रेस 11 अगस्त से 29 दिसंबर के बीच 21 फेरे पूरा करेगी। यह ट्रेन अटारी से प्रत्येक रविवार को दोपहर 2.45 बजे चलेगी। इस ट्रेन को नरसिंहपुर, गाडवारा, पिपरिया, इटारसी, होशंगाबाद, भोपाल, विदिशा, गंजबसौदा, बीना, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, नई दिल्ली, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर सिटी, व्यास व अमृतसर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed