{"_id":"5f9f31d18ebc3e9b9575e12e","slug":"two-smugglers-arrested-and-more-than-seven-quintals-of-hemp-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो तस्करों से मिला सात क्विंटल से अधिक गांजा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो तस्करों से मिला सात क्विंटल से अधिक गांजा, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 02 Nov 2020 03:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Nov 2020 03:38 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार शाम एसटीफ व नवाबाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्करों से सात क्विंटल से अधिक गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए दोनों तस्कर गांजा की खेप आंध्र प्रदेश से हाथरस ले जा रहे थे। पूछताछ में एसटीएफ ने कई जानकारियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
एसटीएफ व नवाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान कानपुर हाइवे पर एक ट्रक को रोका था। तलाशी के दौरान ट्रक से सात क्विंटल आठ किलो गांजा मिला था। मौके से टीम ने एटा जिले के थाना अवागढ़ अंतर्गत नगला बसू गांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह व अनिल प्रताप को पकड़ा।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि दोनों आंध्र प्रदेश से गांजा तस्करी कर हाथरस ले जा रहे थे। जिसके पास खेप पहुंचना थी, उसको नहीं जानते। पूछताछ के दौरान टीम को कई नाम मिले हैं, जो हाथरस के रहने वाले हैं। टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन