फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two sides clashed outside family court

पारिवारिक न्यायालय के बाहर दो पक्ष भिड़े

Thu, 30 Jun 2022 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed outside family court
झांसी। बुधवार की दोपहर पारिवारिक न्यायालय के बाहर दो पक्ष भिड़ गए। उनके बीच जमकर लात-घूंसे चले। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

सीपी मिशन कंपाउंड निवासी प्रदीप राय ने नवाबाद थाना पुलिस को बताया कि उसका पत्नी से पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। बुधवार को वह पेशी पर आया हुआ था। पत्नी भी गनर व बाउंसर लेकर पेशी पर आई थी। इसी बीच पत्नी के इशारे पर गनर ने जान लेने की नीयत से बंदूक की नाल उसकी कनपटी पर लगा दी। उसके शोर मचाने पर लोग बीच बचाव के लिए आ गए। इस दौरान विपक्षियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष की ग्राम सिमराहा निवासी सपना राय ने बताया कि वह न्यायालय पेशी पर आई थी। इस दरम्यान विपक्षियों ने गाली गलौज करते हुए उसके व गनर के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद हमलावर धमकाते हुए भाग गए। दोनों पक्षों ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed