{"_id":"625f06bb68565f256962c236","slug":"two-real-brothers-going-to-sister-s-house-died-in-accident-jhansi-news-jhs219015619","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर जा रहे दो सगे भाइयों की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर जा रहे दो सगे भाइयों की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में बहन के घर जा रहे दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बाइक में कार की टक्कर लगने से दोनों हादसे का शिकार हुए। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
टीकमगढ़ जनपद के सिमराहा खुर्द निवासी नन्नू कुशवाहा के पुत्र भुल्ली कुशवाहा (45) और गणेश कुशवाहा (55) सोमवार को अपनी बहन के घर बाइक से जतारा जा रहे थे। इसी दरम्यान रात तकरीबन आठ बजे हाईवे पर चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में गणेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, गंभीर हालत में भुल्ली को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था। मंगलवार की सुबह भुल्ली की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि मृतक गणेश कुशवाहा अपने पीछे दो बेटे व एक बेटी को छोड़ गया है, जबकि भुल्ली के चार बेटियां व दो बेटे हैं। दोनों खेती कर अपना जीवन यापन करते थे।
सड़क दुर्घटना में घायल की मौत
झांसी। शिवपुरी जनपद के पिछोर के धनगी नयागांव निवासी मोतीलाल राजपूत का पुत्र रघुवीर राजपूत (45) खेती कर अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को वे खेत से घर की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दरम्यान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने इलाज के लिए उन्हें महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। रविवार की रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। ब्यूरो