{"_id":"67a9109388ca26717b0507c7","slug":"two-quintals-of-ganja-hidden-in-ginger-caught-two-smugglers-also-caught-in-babina-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-491253-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अदरक में छुपाकर रखा दो क्विंटल गांजा पकड़ा, बबीना में दो तस्कर भी हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अदरक में छुपाकर रखा दो क्विंटल गांजा पकड़ा, बबीना में दो तस्कर भी हत्थे चढ़े
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बबीना। ट्रक में अदरक के बीच छुपाकर ले जाया जा रहा 202 किलो गांजा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और बबीना पुलिस ने पकड़ा। दो तस्कर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गांजा ओडिशा से तस्करी कर आगरा ले जाया जा रहा था। वहां से इसकी अन्य जिलों में सप्लाई की जानी थी।
शनिवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक में गांजा ले जाया जा रहा है। इस पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बबीना थाना पुलिस ने हाइवे पर बबीना टोल प्लाजा के आगे मुरली माता मंदिर के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस बीच राजस्थान नंबर के एक ट्रक को रोका गया। जांच करने पर ट्रक में अदरक पाया गया। अदरक की बोरियां उठाने पर नीचे भारी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपये कीमत का कुल 202 किलो 660 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने गांजे के साथ दो तस्कर आगरा के सदर थाने के ग्राम रोहता निवासी सुभाष और आगरा के इत्मदौला थाने के कालिंदी विहार निवासी दिनेश शाह को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आगरा से गांजा प्रदेश के कई जिलों और दिल्ली में सप्लाई करना था। गांजा पकड़ने वाली टीम में बबीना थाने के उप निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला व नीरज कुमार और एएनटीएफ की टीम में उप निरीक्षक चंदन पांडेय व अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन