फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   two people qurantine in lalitpur

तब्लीगी जमात शामिल हुए थे ललितपुर के दो लोग--

Thu, 09 Apr 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
two people qurantine in lalitpur
ललितपुर। निजामुद्दीन मरकज से तब्लीगी जमात में शामिल होकर अपने घर ललितपुर लौटे दो लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार की रात उनके घर से उठाकर एकांतवास में भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने कोराना वायरस की जांच के लिए दोनों के सैंपल लेकर सैफई लैब भेज दिए हैं। जमात में शामिल होने की जानकारी छुपाने पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में स्थानीय अभिसूचना इकाई से जानकारी मिली कि शहर के एक मोहल्ले के दो लोग निजामुद्दीन मरकज से तब्लीगी जमात में शामिल होकर लौटे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल के आदेश पर दोनों व्यक्तियों का पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में इन्हें कोई तकलीफ नहीं पाई गई और इनका शारीरिक तापमान भी सामान्य पाया गया। लेकिन, एहतियात के तौर पर दोनों व्यक्तियों के सैंपल लेकर नियमानुसार सैफई प्रयोगशाला में कोविड-19 की जांच के लिए भेज दिए गए हैं और दोनों व्यक्तियों को जिला ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान, रोंडा (ललितपुर) में क्वारंटीन के लिए पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन ने अपर मुख्य सचिव गोपन अनुभाग को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed