{"_id":"634071c960df3230ee749ff8","slug":"two-people-dead-from-fall-roof-jhansi-news-jhs230418540","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद में छत से गिरने से बुजुर्ग समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींद में छत से गिरने से बुजुर्ग समेत दो की मौत
विज्ञापन
झांसी। क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर हादसे हुए। इन हादसों में नींद में छत से गिरने पर एक बुजुर्ग समेत दो की मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
मऊरानीपुर के ढकरवारा निवासी राजेंद्र (60) रविवार की रात छत पर सोये हुए थे। रात में वे लघुशंका के लिए उठे और नींद में छत से गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वहीं, पृथ्वीपुर के ज्यार निवासी अखिलेश रायकवार की पत्नी रजनी (25) नौ सितंबर को अपने घर की छत पर सोई हुई थी। रात में वह नीचे आने के लिए उठी, लेकिन नींद में होने की वजह से वह सीढ़ी की जगह छत की दूसरी ओर चली गई। इसी दरम्यान वह नीचे गिर गई, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी था। बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।