फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   two people dead cold

Jhansi News: शीत लहर ने दूसरे दिन भी ढाया कहर, ठंड से दो की मौत

Fri, 06 Jan 2023 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
two people dead cold
झांसी। शीत लहर ने लगातार दूसरे दिन भी झांसी में कहर ढाया। घने कोहरे के साथ सर्द सुबह ने लोगों की कंपकंपी छुटा दी। न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। कानपुर के बाद प्रदेश ने झांसी दूसरा सबसे सर्द जिला रहा। वहीं, ठंड लगने से दो लोगों की मौत होने की भी आशंका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही झांसी में घना कोहरा छाया हुआ था। आठ से दस किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीत लहर चलने की वजह से लोग घरों में ही दुबके रहे। हाल ये रहा कि घरों में रजाई, कंबल से निकलते ही लोगों की कंपकंपी छूटने लगी। गर्मी से बचाव के लोग लिए हीटर, अलाव जलाते रहे। दोपहर 12 बजे के बाद धूप खिलने से कोहरा छटा। इससे कुछ राहत लोगों को मिली। वहीं, सूरज ढलते ही फिर से गलन बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 14.2 और न्यूनतम 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम पारा 19 और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रह सकता है। रविवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है। फिलहाल ठंड से बहुत अधिक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, मऊरानीपुर के अल्याई मुहल्ला निवासी 58 वर्षीय घनश्याम पुत्र रतनलाल प्रजापति की मौत हो गई। वह मऊरानीपुर की एक दुकान पर नौकरी करता था और किराए पर कमरा लेकर अकेला रह रहा था। बृहस्पतिवार की रात लखनऊ में रह रहे उसके पुत्र ने फोन किया। कई बार फोन न उठने पर दोस्तों को पिता का हाल जानने के लिए भेजा। जब उसके मित्र घर पर पहुंचे और दरवाजा खटखटाया मगर कोई जवाब नहीं मिला। जोर से धक्का देने पर दरवाजा खुल गया। अंदर जाकर देखा तो घनश्याम बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े थे। 108 एंबुलेंस से घनश्याम को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इसके अलावा गुरुवार की रात को रेवन निवासी 65 साल से सरजू प्रसाद पुत्र हरदास की मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसकी भी ठंड लगने से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के पांच मरीज भर्ती, एक की मौत
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में ब्रेन स्ट्रोक के दो मरीज भर्ती हुए हैं। इसके अलावा निजी अस्पताल में हार्ट अटैक के तीन मरीज भर्ती हुए हैं। वहीं, दिल का दौरा पड़ने से एक व्यक्ति की निजी अस्पताल में मौत भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed