{"_id":"68740ce3e460de84700a0ce3","slug":"two-peacocks-died-after-getting-stuck-in-the-engine-of-sampark-kranti-express-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-597039-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के इंजन में फंसकर दो मोर मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के इंजन में फंसकर दो मोर मरे
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। ट्रेन के इंजन में फंसकर दो राष्ट्रीय पक्षी मोर मर गए। झांसी जंक्शन पहुंचने पर आरपीएफ ने ट्रेन के इंजन में फंसे मोर के शवों को निकाला और वन विभाग को सौंप दिया। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
झांसी रेलवे स्टेशन पर रविवार की दोपहर 1.10 बजे ट्रेन 12650 कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर-3 पर पहुंची। ट्रेन के इंजन में दो मोर को फंसा देख यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी। सहायक उप निरीक्षक शब्बीर खान, डीएस मीना के साथ जीआरपी सिपाही शिवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। शवों को निकाल कर वन विभाग के उप निरीक्षक पीएस भदोरिया को सौंप दिया गया। बाद में आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने मोर के शवों को राजकीय सम्मान के साथ दफना दिया। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंदर कुमार ने बताया कि रास्ते में किसी स्थान पर दो मोर ट्रेन के इंजन में फंस गए थे।
विज्ञापन