फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Students pledged their dedication to the nation and sang 'Vande Mataram'.

Jhansi: विद्यार्थियों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण का लिया संकल्प, किया वंदे मातरम का गायन

Wed, 09 Sep 2026 11:15 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 09 Sep 2026 11:15 AM IST
सार

‘अमर उजाला भारत का संकल्प अभियान-2026’ के तहत हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने वंदे मातरम का गायन कर राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Jhansi: Students pledged their dedication to the nation and sang 'Vande Mataram'.
एमएल कॉन्वेंट स्कूल में अमर उजाला के भारत का संकल्प कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार का संयुक्त ‘अमर उजाला भारत का संकल्प अभियान-2026’ विद्यालयों में उत्साह से मनाया जा रहा है। मंगलवार को हजारों विद्यार्थियों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण का संकल्प लिया।
विज्ञापन


 

Jhansi: Students pledged their dedication to the nation and sang 'Vande Mataram'.
एसआरएस इंटर कॉलेज में अमर उजाला के भारत का संकल्प कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। - फोटो : संवाद
भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के 550 से ज्यादा, एमएल कॉन्वेंट स्कूल के करीब 450, श्रीरघुराज सिंह इंटर कॉलेज के 650 से ज्यादा व गर्वनमेंट इंटर कॉलेज के करीब 200 विद्यार्थियों ने वंदे मातरम का गायन किया। सभी ने देशभक्ति की भावना के साथ शपथ ग्रहण की। इसमें स्वच्छता, महिला सुरक्षा और पर्यावरण सुरक्षा शामिल थी। नागरिक जिम्मेदारी की शपथ भी विद्यार्थियों ने ली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Jhansi: Students pledged their dedication to the nation and sang 'Vande Mataram'.
राजकीय इंटर कॉलेज में अमर उजाला के भारत का संकल्प कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। - फोटो : संवाद
इस अभियान में उत्तर प्रदेश सरकार सक्रिय सहभागिता निभा रही है। सरकार ने इसे नागरिकों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने का अवसर माना है। यह पहल विकसित और जिम्मेदार समाज के निर्माण की दिशा में जन-जन की भागीदारी का संकल्प है। प्रदेश के हजारों नागरिक अब तक इस अभियान से जुड़कर संकल्प ले चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed