फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two of the three minor sisters who were abducted from Odisha were sold

Jhansi News: आेडिशा से अगवाकर लाईं गईं तीन नाबालिग बहनों में दो को बेचा

Sun, 25 Jun 2023 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two of the three minor sisters who were abducted from Odisha were sold
आरोपी महिला भी आेडिशा की निवासी है, तीनों किशोरियों से थी उसकी जान-पहचान
विज्ञापन

काम दिलाने का दिया था झांसा, एक किशोरी किसी तरह बच निकली
आरोपी महिला समेत दोनों किशोरियों की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। तीन नाबालिग बहनों को आेडिशा से अगवाकर एक महिला झांसी ले आई। यहां लाकर महिला ने उनमें से दो बहनों को एक-एक लाख रुपये में बेच दिया। जबकि, तीसरी किशोरी किसी तरह महिला के चंगुल से बच निकली। पुलिस आरोपी महिला समेत दोनों किशोरियों की तलाश कर रही है।
आेडिशा के जिला सुंदरगढ़ की रहने वाली दो सगी बहनें व एक उनकी चचेरी बहन को एक महिला दिसंबर माह में अगवाकर झांसी ले आई थी। महिला यहां बबीना थाना इलाके के एक गांव में अपने परिवार के साथ रहती है, जबकि वह रहने वाली आेडिशा की है और लड़कियों के परिवार से उसकी जान-पहचान भी है। गरीब परिवार की इन तीनों नाबालिग लड़कियों को महिला ने झांसी में काम दिलाने का झांसा दिया था। इस पर तीनों बहनें राजी हो गईं थीं और परिवार के लोगों को बगैर कुछ बताए महिला के साथ ट्रेन में बैठकर झांसी आ गईं थीं।
विज्ञापन

स्टेेशन पर महिला का पति उन्हें लेने पहुंच गया और सभी को बबीना के एक गांव में स्थित अपने घर ले गया। यहां लाकर नाबालिगों को कोई काम नहीं दिलाया गया, बल्कि उन पर शादी का दबाव बनाया जाने लगा। लड़कियां जब राजी नहीं हुईं तो उनके साथ मारपीट की जाने लगी। इसी बीच महिला ने दबाव में लेकर दो बहनों को एक-एक लाख रुपये में दो लोगों को बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले महिला के पास रह रही एक लड़की किसी तरह बचकर चाइल्ड लाइन के पास पहुंच गई। चाइल्ड लाइन ने नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। यहां नाबालिग ने अपनी आपबीती सुनाई। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि नाबालिग को वन स्टॉप सेंटर भेज गया है। उसकी दोनों बहनों और आरोपी महिला की तलाश की जा रही है। सभी का सुराग भी मिल गया है। इसमें पुलिस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed