फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two of the three Bangladeshis were sentenced to four years in prison.

Jhansi News: तीन में से दो बांग्लादेशी को चार-चार साल की सजा

Fri, 17 Oct 2025 02:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Two of the three Bangladeshis were sentenced to four years in prison.
पहले पुलिस ने चार को मुठभेड़ में किया था गिरफ्तार, फर्जी वोटर आईडी बनवाकर खुद को भारतीय बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। फर्जी वोटर आईडी बनवाकर झांसी में रह रहे तीन बांग्लादेशियों में से दो को अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार ने चार-चार साल की सजा सुनाई है। 50 हजार का अर्थदंड भी लगाया है।

सीपरी बाजार थानाध्यक्ष को 14 जनवरी 2022 को सूचना मिली कि तीन बांग्लादेशी बगैर प्रपत्र के भारत में घुसपैठ कर झांसी आ गए हैं। तीनों हथियार की आपूर्ति कर पैसे कमा रहे हैं। इसके अलावा, चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में तीनों ने एक मकान में लूट की साजिश रची थी कि तीनों रक्सा पुलिया के पास रात को मिलेंगे। सूचना पर थानाध्यक्ष मय टीम रक्सा मोड़ पर पहुंचे और गाड़ी को सड़क पर छोड़ पैदल चले। इसी दौरान पुलिया पर तीन लोग नजर आए। पुलिस ने तीनों से अपना परिचय देने को कहा। इस पर तीनों पुलिया की आड़ में छिप गए और पुलिस वालों पर फायर करने लगे। किसी प्रकार पुलिस ने एक को पकड़ लिया और दो मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए बदमाश सुलेमान से पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि वह कुंवरखली, जिला भगरठ खुलना, बांग्लादेश का निवासी है। उसके पास से बरामद वोटर आईडी जांची गई तो वह फर्जी पाई गई। सुलेमान से मिली जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। दोनों ने अपना परिचय अलामीन निवासी ग्राम दक्खिन बरीसाल, जिला भगरठ खुलना और जाकिर खान निवासी खुंता कटा, थाना राईंदा, जनपद भागेरहट, बांग्लादेश दिया। सुनवाई के दौरान दोषसिद्ध होने पर सुलेमान और जाकिर को न्यायाधीश ने सजा सुनाई। सुनवाई के दौरान जाकिर कोर्ट में उपस्थित नहीं था। वहीं, एक अन्य अभियुक्त अलामीन की पत्रावली अलग कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed