फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two new museums will be built in Bundelkhand at a cost of 9.88 crores

Jhansi News: 9.88 करोड़ की लागत से बुंदेलखंड में बनेंगे दो नए संग्रहालय

Sun, 08 Jun 2025 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two new museums will be built in Bundelkhand at a cost of 9.88 crores
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। संस्कृति एवं ऐतिहासिक तौर पर समृद्ध बुंदेलखंड के पुरातात्विक महत्व की वस्तुओं को सहेजने के लिए दो नए संग्रहालय बनाए जाएंगे। सरकार ने इसके लिए 9.88 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। एक संग्रहालय ललितपुर में बनेगा जबकि दूसरे का निर्माण उरई में होगा।
पुरातत्व लिहाज से बुंदेलखंड में ललितपुर काफी अहम है। बौद्ध गुफाओं से लेकर यहां गुप्तकालीन, चंदेल, बुंदेला काल के तमाम ऐतिहासिक चिह्न मिलते हैं। सिर्फ देवगढ़ में ही दशावतार मंदिर, जैन मंदिर समेत चंदेल कालीन 49 मंदिर हैं। आज भी खोदाई के दौरान अक्सर ही यहां से पुरानी मूर्तियां मिलती हैं लेकिन, यहां पुरातत्व विभाग के पास इनको रखने का स्थान नहीं है। शेड के नीचे दुर्लभ श्रेणी की मूर्तियों को रखा जाता है लेकिन, अब इनके लिए नए संग्रहालय का निर्माण पुरातत्व विभाग की ओर से होगा। जेल रोड के पास साठ गुणे साठ स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल में निर्माण कराया जाएगा। यहां मूर्तियों समेत उत्खनन में मिलने वाली वस्तुओं को रखा जाएगा। सबके लिए अलग वीथिका होगी। यहां उनके कालखंड के मुताबिक उनको रखा जाएगा। इससे इतिहास के छात्रों समेत पर्यटकों को सहूलियत होगी। इस पर 4.94 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, उरई में भी इसी तरह का संग्रहालय बनेगा। यहां भी अलग-अलग वीथिकाएं बनाई जाएंगी। इस संग्रहालय के निर्माण पर भी 4.94 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


दो संग्रहालय के निर्माण के लिए सरकार ने बजट जारी किया है। इसके लिए जमीन भी तय कर ली गई है। जल्द ही निर्माण आरंभ करा दिया जाएगा। यहां मूर्तियों को रखने के लिए कालखंड के लिहाज से वीथिकाएं बनाई जाएंगी - डा.मनोज कुमार यादव, प्रभारी क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ललितपुर में मिली थी ब्रह्मा की दुर्लभ मूर्ति
ब्रह्मा की दुर्लभ मूर्ति ललितपुर से पाई गई लेकिन, वहां रखने का स्थान न होने से उन मूर्तियों को झांसी के रानी महल में रखवाया गया। पुरातत्वविद सुरेश दुबे का कहना है कि ललितपुर के दुधई में ब्रह्मा के मंदिर मिले थे। यहां उनकी मूर्तियां भी पाई गईं। इनमें कुछ मूर्तियां संयुक्त भी हैं। यह मूर्तियां दुर्लभ श्रेणी की हैं। पूरे देश में ऐसी मूर्तियां बेहद कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed