फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Two lootere arrest

सवारी बनकर यात्रियों से लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two lootere arrest
लूट की घटना का खुलासा करते एसएसपी दिनेश कुमार प्रभु - फोटो : REPORTERS
झांसी। सवारी बनकर यात्रियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आपे बरामद की है। जिसमें बैठकर यह लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूटा गया मोबाइल, रुपये व अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि बिजौली में एक आपे सवार व्यक्ति के साथ लूट की घटना को लेकर सीओ सदर हिमांशु गौरव व प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक निगवेंद्र सिंह को निर्देश दिए थे। जिसके चलते पुलिस ने सुरागकशी कर राजापुर के पास से लूटपाट करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को आपे समेत पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम मध्य प्रदेश के दतिया स्थित निचरौली गांव निवासी अंसार खान व थाना प्रेमनगर के सैंयर गांव निवासी शत्रुु यादव को पकड़ा। दोनों से पूछताछ में पता चला
विज्ञापन

कि 29 जुलाई को आपे में एक व्यक्ति के साथ लूट की थी। पूछताछ में पता चला है कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में लूटपाट कर चुके हैं। मध्य प्रदेश पुलिस भी तलाश कर रही है। बदमाशों के पास से लूटा गया मोबाइल, रूपये भी मिले। टीम में बीएचईएल चैकी प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया, बिजौली चैकी प्रभारी प्रमोद कुमार तिवारी व शैलेंद्र शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से है दस हजार रुपये का ईनाम
पकड़ा गया अंसार खान शातिर लुटेरा है। इस पर इंदौर के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने दस हजार रुपये का ईनाम भी घोषित कर रखा है। साथ ही, अंसार पर ग्वालियर, दतिया, इंदौर व झांसी में भी कई मामले दर्ज हैं। बताया गया है कि मध्य प्रदेश में लंबे समय से लूटपाट की घटनाएं करने के बाद यह पुलिस की नजर में आ गए थे। इसके बाद झांसी आकर घटनाओं को अंजाम देने लगे।

बैंक में चोरी का कर चुके प्रयास
बताया गया है कि अंसार की गैंग में मध्य प्रदेश के भी बदमाश है। 24 जुलाई को भी ग्वालियर के तुरारी गांव में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की दीवाल तोड़कर घुसने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सके थे। पुलिस इनकी तलाश भी कर रही थी, लेकिन यह हाथ नहीं आ सके थे।

लुटेरों से बरामद हथियार व नकदी

लुटेरों से बरामद हथियार व नकदी- फोटो : REPORTERS

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed