{"_id":"662c34d7d3d88cfa070cd244","slug":"two-employees-of-private-finance-company-grabbed-seventeen-lakhs-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-304586-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: निजी फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों ने हड़पे सत्रह लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: निजी फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारियों ने हड़पे सत्रह लाख
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कोतवाली इलाके में एक निजी फाइनेंस कंपनी के दो कर्मचारी करीब सत्रह लाख रुपये हड़प कर गए। कंपनी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
भारत फाइनेंसियल इन्क्लूजन लिमिटेड के ब्रांच मैनेजर माधव कृष्णा ने पुलिस को बताया कि उनके ब्रांच में फील्ड ऑफिसर पद पर दीपू यादव पुत्र रामस्नेही यादव निवासी नगवा, जालौन एवं विकास चौधरी पुत्र कालू राम चौधरी निवासी सागर तैनात हैं। इनका काम समूह के माध्यम से ग्राहकों को ऋण देकर साप्ताहिक किस्तें शाखा में जमा कराने की है। ब्रांच मैनेजर ने आरोप लगाया कि दोनों ने अलग-अलग सेंटरों में महिलाओं से प्री पेमेंट लोन का भुगतान कराया। इसके साथ ही उनको बड़ा लोन दिलाने का लालच देकर रुपये ले लिए। महिलाओं से प्री-पेमेंट भुगतान शाखा में जमा नहीं कराया। इस तरह दीपू यादव ने अपने पास 1311992 रुपये रख लिए जबकि विकास चौधरी ने 414768 रुपये का गबन कर लिया। मार्च से दोनों आरोपी गायब हो गए। जब ब्रांच मैनेजर माधव कृष्णा ने उनसे संपर्क किया तब दोनों ने वापस आकर रुपये जमा करा देने का भरोसा दिलाया लेकिन, कई महीने इंतजार के बाद भी दोनों वापस नहीं आए। इसके बाद ब्रांच मैनेजर ने कोतवाली पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी आनंद सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।