{"_id":"5fe94ff18763c364221ed1940e5a66b4","slug":"two-crooks-arrested-gangster-on-the-run-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बदमाश गिरफ्तार, सरगना फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बदमाश गिरफ्तार, सरगना फरार
झांसी/ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दतिया गेट अंदर पुलिस ने छापा मारकर मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री करते दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि सरगना चकमा देकर भाग गया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से चरस, गांजा व स्मैक की पुड़िया मिली हैं। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देख नई बस्ती चौकी इंचार्ज को हिदायत देते हुए बीट के सिपाही अमित चाहर, नरेंद्र यादव व रफीकउद्दीन को निलंबित कर दिया है।
एसएसपी किरण एस को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के दतिया गेट अंदर खुलेआम मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है। मादक पदार्थों की बिक्री करने वाला सरगना कामरान पुत्र शम्भू पहलवान निवासी मुकरयाना है। उसके पास काफी मात्रा में मादक पदार्थ हैं। इस पर एसएसपी ने स्पेशल टीम को दतिया गेट अंदर देसी शराब के ठेका के पास छापा मारने के आदेश दिए। इस पर पुलिस टीम मौके पर गई।
पुलिस ने मौके से वसीम उर्फ कल्लू पुत्र वसीर निवासी चमरयाना गढ़िया फाटक कब्रिस्तान के पास प्रेमनगर और सलमान पुत्र गुल्लन निवासी मोहल्ला कुम्हरयाना कोतवाली को दबोच लिया। वसीम के पास से स्मैक की 19, चरस की नौ व गांजा की तीन पुड़िया, 500 ग्राम चरस व 1250 रुपये व सलमान के पास से स्मैक की 15, चरस की नौ व गांजा की चार पुड़िया, 400 ग्राम चरस व 1365 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
पूछताछ में उन्होंने बताया कि मौके से भागा सरगना कामरान उन्हें मादक पदार्थों की सप्लाई करता है। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि कामरान के खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
बिक्री पर अंकुश नहीं लगा तो भुगतेंगे एसओ
एसएसपी किरण एस ने जिले के थानेदारों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि अवैध शराब व मादक पदार्थ की बिक्री पर अंकुश लगाया जाए। यदि किसी क्षेत्र में अवैध शराब व मादक पदार्थ के साथ कोई पकड़ा जाता है तो बीट सिपाहियों, चौकी इंचार्ज और थानेदारों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।