{"_id":"66526293fe9b05463d0d8344","slug":"two-criminals-caught-stealing-luggage-of-railway-passengers-jhansi-news-c-360-1-jh11006-105737-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रेल यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दो बदमाश पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रेल यात्रियों का सामान चोरी करने वाले दो बदमाश पकड़े
Sun, 26 May 2024 03:43 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sun, 26 May 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
झांसी। ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले बदमाशों को जीआरपी और आरपीएफ ने तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। बदमाशों से चोरी का माल भी बरामद किया गया है। रविवार को जीआरपी और आरपीएफ की टीम वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। जीआरपी को मुखबिर से सूचना मिली कि सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के अंबावाय करारी निवासी नीरज पुत्र रज्जू कुशवाहा और सुनाज थाना कोलारस जिला शिवपुरी का निवासी शत्रुघ्न उर्फ शत्रु उर्फ दीपक विश्वकर्मा पुत्र जीवनलाल ओझा स्टेशन परिसर में हैं। दोनों युवकों को सुरक्षा बल ने पकड़ कर तलाशी ली तो उनके पास से दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस सहित चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ट्रेन और स्टेशन पर यात्रियों के सामान चोरी करते हैं यदि बात नहीं बनती तो उन्हें तमंचा दिखाकर सामान छीन लेते हैं। एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शत्रुघ्न पर विभिन्न थानों में नौ मुकदमे और नीरज पर छह मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन