{"_id":"5e902d018ebc3e75df75618b","slug":"two-corona-suspect-admitted115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में कोरोना के पांच संदिग्ध मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में कोरोना के पांच संदिग्ध मरीज भर्ती
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को कोरोना के पांच संदिग्ध मरीज और भर्ती हुए हैं। इन्हें खांसी, जुकाम और बुखार है। कॉलेज प्रशासन ने सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए नेफ्रोलॉजी विभाग की लैब में भेज दिए हैं। जल्द ही जांच रिपोर्ट आने की संभावना है।
मऊरानीपुर निवासी 25 वर्षीय युवक को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और बुखार भी आ रहा था। उसे मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। इसी तरह, सीपरी बजार निवासी 24 वर्षीय युवक को गले में खराश होने के कारण, सीपरी बाजार के ही 30 साल के युवक को बुखार और प्रेमनगर निवासी 39 वष्रीय युवक को बुखार औ जोड़ों में दर्द की वजह से मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, कर्नाटक से लौटे 21 साल के युवक को भी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। बताया कि यह युवक कर्नाटक से मुंबई और फिर मुंबई से भोपाल फ्लाइट से आया। इसी फ्लाइट में उसके बगल में अमेरिका में रहने वाला एनआरआई बैठा हुआ था, जिसके हाथ पर क्वारंटीन की मुहर लगी हुई थी। इसलिए एहतियात के तौर पर युवक को वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। सभी पांचों युवक के सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है।