{"_id":"6151b262e5363113121bbdd3","slug":"two-constables-including-station-head-suspended-in-police-station-hanging-case-condition-of-youth-is-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: चौकी में फांसी लगाने के मामले में थानाध्यक्ष समेत दो सिपाही सस्पेंड, युवक की हालत नाजुक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: चौकी में फांसी लगाने के मामले में थानाध्यक्ष समेत दो सिपाही सस्पेंड, युवक की हालत नाजुक
Mon, 27 Sep 2021 05:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 27 Sep 2021 05:30 PM IST
सार
ट्रांसपोर्टर की तलाश में जुटी नवाबाद थाना पुलिस ने बरुआसागर के कटरा मुहल्ला निवासी अजय सोनी उर्फ सेठ सोनी को शनिवार की शाम पूछताछ के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
पुलिस भर्ती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी में शनिवार की रात पूछताछ के लिए बुलाए गए युवक के इलाइट पुलिस चौकी में फांसी लगाने के मामले में एसएसपी ने नवाबाद थानाध्यक्ष समेत दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
गुरुवार को बरुआसागर निवासी ट्रांसपोर्टर अरविंद कुमार गुप्ता मेडिकल कॉलेज से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे। अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ट्रांसपोर्टर की तलाश में जुटी नवाबाद थाना पुलिस ने बरुआसागर के कटरा मुहल्ला निवासी अजय सोनी उर्फ सेठ सोनी को शनिवार की शाम पूछताछ के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद रात में उसे थाना नवाबाद की इलाइट चौकी में रखा गया। रात में एक से डेढ़ बजे के बीच उनसे शौचालय में रोशनदान के सहारे शर्ट से फांसी लगा ली थी। शौचालय का दरवाजा तोड़कर अजय को फंदे से उतारकर मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना में एसएसपी ने नवाबाद थानाध्यक्ष विजय पांडेय समेत दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन